फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Movement of clouds and humid heat will continue

Weather Update: बादलों की आवाजाही व उमस वाली गर्मी बनी रहेगी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Thu, 29 May 2025 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 07:03 PM IST
सार

Kanpur Weather Update: दिन और रात दोनों का पारा सामान्य औसत से नीचे आया। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान गिरने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Weather Update: Movement of clouds and humid heat will continue
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही माहौल में नमी के कारण उमस बनी रहेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बनने का कारण हवाएं उस तरफ खिंच जा रही हैं। लेकिन बादल आएंगे और माहौल में उमस रहेगी। शनिवार-रविवार से उत्तर पश्चिमी हवाओं का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इससे जून के पहले सप्ताह में लू चलने का अनुमान है।
विज्ञापन


सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 40.7 डिग्री से 1.8 डिग्री कम रहा। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 27.1 से 0.7 डिग्री कम रहा है। सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 68 और दोपहर को 42 हो गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि तापमान 40 के नीचे रहेगा। उत्तर पश्चिमी गर्म हवाओं के आने के बाद इसमें बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

Weather Update: Movement of clouds and humid heat will continue
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. पांडेय ने बताया कि अरब सागर से हवाएं नमी लेर आ रही हैं। लेकिन चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी की तरफ खिंच रही हैं। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ भी आ गया है। लेकिन कानपुर परिक्षेत्र पर इसका असर आने की संभावना नहीं है।

तापमान
अधिकतम- 38.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed