फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Monsoon halted due to the direction of winds, Meteorological Department gave this information

Weather Update: नमी से उमस बढ़ी, हवाओं के रुख से मानसून ठिठका, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Thu, 27 Jun 2024 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Jun 2024 11:50 PM IST
सार

Weather Update: माहौल में नमी की मात्रा बढ़कर 80 फीसदी हुई। मौसम विभाग की मानें तो बादलों की आवाजाही बढ़ी है। स्थानीय स्तर पर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update: Monsoon halted due to the direction of winds, Meteorological Department gave this information
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवाओं का रुख बदलने से मानसून ठिठक गया है। सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की दिशा बदलने से मानसून दो-तीन दिन देर से कानपुर परिक्षेत्र पहुंचेगा। बुंदेलखंड और पूर्वांचल में मानसून की गति धीमी पड़ गई। लेकिन माहौल में नमी बढ़कर 80 प्रतिशत हो गई है। इससे उमस भरी गर्मी हो रही है।
विज्ञापन


बादलों के छाए रहने और नमी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.1 डिग्री कम 35.2 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस कम 24.6 रहा। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज और मध्यम हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ हल्की और मध्य वर्षा स्थानीय स्तर पर होगी। कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने से मानसून ठिठक गया है।
विज्ञापन

हवाओं का रुख उत्तर पूर्व हो गया है। दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलने पर मानसून आगे बढ़ेगा। 30 जून तक मानसून के कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही माहौल में नमी की मात्रा बढ़ रही है। उन्होंने बताया बीच-बीच में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होती रहेगी।

तापमान
अधिकतम- 35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed