{"_id":"6a6a42fb4a78de7551070d5c","slug":"weather-update-monsoon-expected-to-remain-sluggish-for-two-to-three-days-heavy-rainfall-to-follow-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दो-तीन दिन मानसून सुस्त रहने का अनुमान, इसके बाद होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दो-तीन दिन मानसून सुस्त रहने का अनुमान, इसके बाद होगी झमाझम बारिश
Wed, 29 Jul 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
सावन की शुरुआत में बादल रूठे रहेंगे। मौसम विभाग का अगले दो-तीन दिन मानसून सुस्त रहने का अनुमान है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सामान्य ट्रफ लाइन जो मध्यप्रदेश के ऊपर रही है वह खिसक कर दक्षिण की ओर चली गई है। इससे कानपुर परिक्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि मौसम प्रणालियों का दो अगस्त से बदलने का अनुमान है। इसके बाद फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। बुधवार को शहर में पॉकेट रेन का क्रम जारी रहा। शहर के एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। यहां 81.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। नौबस्ता में 46.8 मिमी, सिविल लाइंस में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सीएसए, कंपनी बाग, काकादेव में वर्षा शून्य रही।
विज्ञापन
तापमान
अधिकतम- 34.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.8 डिग्री सेल्सियस