{"_id":"6a15e6f0e8ec4642400283b1","slug":"weather-update-mercury-hits-43-degrees-heatwave-to-persist-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पारा 43 डिग्री, मौसम विभाग ने बताया कब तक जारी रहेगा लू का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पारा 43 डिग्री, मौसम विभाग ने बताया कब तक जारी रहेगा लू का सितम
Wed, 27 May 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 27 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
लू का प्रकोप अभी जारी रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बादलों की आवाजाही से तापमान एक-दो डिग्री भले ही कम हो सकते हैं लेकिन वेट बल्ब तापमान की वजह से गर्मी अधिक लगेगी। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक तपिश तेज रही। सीएसए की मौसम वेधशाला में तीन दिन से अधिकतम तापमान 43 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 मई से आंधी, गरज-चमक के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अगले 24 घंटों में कानपुर मंडल के सभी जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा। थार मरुस्थल से गर्म होकर आ रही पछुवा 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि वेट बल्ब तापमान 31 डिग्री और अल्ट्रा वायलट इंडेक्स 10.5 डिग्री बना है। इससे अधिक तपिश बनी हुई है।