फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: May 5th Marks the Coldest on Record in 56 Years

Weather Update: 56 साल में पहली बार पांच मई सबसे ठंडी, जानिए कब तक रहेगा राहत देने वाला मौसम

Tue, 05 May 2026 10:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 05 May 2026 10:52 PM IST
सार

Kanpur Weather Update: अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री पर पहुंचा। वर्ष 1971 से अभी तक तापमान इतना नीचे नहीं आया। 

विज्ञापन
Weather Update: May 5th Marks the Coldest on Record in 56 Years
बारिश से गर्मी से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

56 साल में पहली बार पांच मई का दिन सबसे ठंडा रहा। वर्ष 1971 से अब तक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री पर कभी नहीं आया। यह भी रिकॉर्ड बना कि मई के पांच दिनों में भी कभी पारा 29.4 डिग्री तक नहीं गिरा। मई के महीने का सामान्य औसत तापमान 40 डिग्री है। 56 साल में आठवीं बार ऐसा रहा कि मई के पांच दिनों में किसी भी दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 10.6 डिग्री कम रहा। मंगलवार को मौसम ने कई रिकॉर्ड बनाए। 56 साल में मई में अधिकतम तापमान पांचवीं बार सामान्य औसत से 10 डिग्री से अधिक नीचे गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 10 मई 1982, 24 मई 1983 और 19, 21 मई 2021 को पारा सामान्य औसत से 10 डिग्री नीचे गया था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

उन्होंने बताया कि मई के महीने का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री है। उन्होंने बताया कि इस बार पांच मई के अधिकतम तापमान ने रिकाॅर्ड बनाया है। इस तिथि में 29.4 डिग्री तापमान कभी नहीं गया। मंगलवार सुबह सात बजे तापमान 23.6 डिग्री रहा और सुबह आठ बजे 24 डिग्री हो गया। उसके बाद साढ़े छह घंटे में दोपहर ढाई बजे तक पारा 5.4 डिग्री ही ऊपर चढ़ पाया। तेज गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की वजह से सुबह की नमी 81 प्रतिशत और दोपहर की नमी 73 फीसदी हो गई। सुबह हवाओं की गति 25 किमी प्रति घंटा रही है। बुधवार को तेज गति से हवाएं चलने और हल्की-मध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed