{"_id":"6a8dd76d8517f8d29b0b6e49","slug":"weather-update-light-rain-brings-relief-from-heat-weather-to-remain-similar-for-two-days-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत, दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत, दो दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Wed, 26 Aug 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में बने निम्न दबाव के असर से कानपुर परिक्षेत्र में मंगलवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। घने बादल छाए रहने की वजह से धूप नहीं निकली। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में सन शाइन ऑवर शून्य रिकॉर्ड किए गए। निम्न दबाव वाले क्षेत्र नमी आने की वजह से दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। रिमझिम के साथ तेज और मध्यम बारिश की भी संभावना है।
बादलों की शृंखला इस समय देहरादून से पलामू तक जा रही है। यह वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों से गुजर रही है। इससे लगातार नमी बनी हुई है। झारखंड के निम्न दबाव का क्षेत्र इसके प्रभाव को बढ़ा रहा है। इस नमी 90 प्रतिशत से अधिक बनी हुई।
विज्ञापन
बादलों की शृंखला इस समय देहरादून से पलामू तक जा रही है। यह वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों से गुजर रही है। इससे लगातार नमी बनी हुई है। झारखंड के निम्न दबाव का क्षेत्र इसके प्रभाव को बढ़ा रहा है। इस नमी 90 प्रतिशत से अधिक बनी हुई।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र में नमी आने का सिलसिला जारी रहेगी। इससे दो दिन तक ऐसा मौसम रहेगा। उन्होंने बताया मंगलवार को सन शाइन रिकॉर्ड कार्ड नहीं जला है। धूप शून्य रही है।
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा में सबसे तेज हुई बारिश
मंगलवार को सबसे अधिक बारिश बर्रा क्षेत्र में हुई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बर्रा में 4.1 मिमी दर्ज की गई। सीएसए में 2 मिमी, कंपनी बाग क्षेत्र में 2.8 मिमी, काकादेव में 3.4 मिमी, नौबस्ता में 2.9 मिमी और सिविल लाइंस में 3.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
तापमान
अधिकतम- 30.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.8 डिग्री सेल्सियस