{"_id":"692f2a0e4ba15326980287de","slug":"weather-update-kanpur-monday-night-was-the-coldest-of-the-season-with-the-temperature-dropping-to-6-7-degree-2025-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update Kanpur: सीजन में सबसे ठंडी रही सोमवार की रात, पारा 6.7 डिग्री, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update Kanpur: सीजन में सबसे ठंडी रही सोमवार की रात, पारा 6.7 डिग्री, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Wed, 03 Dec 2025 12:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:16 AM IST
सार
Weather Update Kanpur: मौसम विभाग की मानें तो आठ से 14 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ रही।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रात का पारा तेजी से नीचे गिरा है। साेमवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। सबसे ज्यादा ठंडी रात अयोध्या की दर्ज की गई। वहां पर पारा 6.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। दिन का पारा 25 डिग्री के आसपास स्थिर बना है। माैसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक तापमान का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आठ से 14 दिसंबर के बीच कड़ाके की ठंड हो सकती है। चार दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से धीरे-धीरे दिन का तापमान भी नीचे जा सकता है। कानपुर मंडल और गंगा के मैदानी वाले क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आठ से 14 दिसंबर के बीच कड़ाके की ठंड हो सकती है। चार दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से धीरे-धीरे दिन का तापमान भी नीचे जा सकता है। कानपुर मंडल और गंगा के मैदानी वाले क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि फिलहाल उत्तर पश्चिमी हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। अभी रात के अलावा सुबह-शाम को ठंड ज्यादा रहेगी। दिन में धूप भी निकलेगी। सुबह के समय धुंध भी रह सकती है। इस बीच महानगर में प्रदूषण की मात्रा सबसे अधिक कल्याणपुर क्षेत्र में 181 एक्यूआई रिकॉर्ड की गई। नेहरूनगर क्षेत्र में 175 और किदवईनगर में 157 एक्यूआई रही।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में सबसे कम पारा इन जिलों का रहा
अयोध्या- 6.0
बरेली- 6.7
कानपुर- 6.7
बाराबंकी- 7.0
मुजफ्फनगर- 7.4
अयोध्या- 6.0
बरेली- 6.7
कानपुर- 6.7
बाराबंकी- 7.0
मुजफ्फनगर- 7.4