फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Kanpur is the second hottest city in the state, temperature 44.6 degrees

Weather Update: प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर कानपुर, पारा 44.6 डिग्री, 13 जून तक लू चलने के आसार

Mon, 10 Jun 2024 12:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jun 2024 12:35 AM IST
सार

Kanpur Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून तक लू चलने का अनुमान जताया है। कानपुर मंडल सहित पूर्व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भीषण लू चलने सकती है। ऐसे में धूप से बचकर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Weather Update: Kanpur is the second hottest city in the state, temperature 44.6 degrees
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा से शुरू हुई गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रविवार को शहर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इतना ही तापमान वाराणसी का भी रहा। वहीं प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45 डिग्री के ऊपर है। शहर का न्यूनतम 32.6 डिग्री रहा, जो इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक है।

विज्ञापन


इससे पहले 31.6 डिग्री तक न्यूनतम तापमान जा चुका है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून तक लू चलने का अनुमान जताया है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, हरियाणा के आसपास बारिश की संभावना है। जबकि कानपुर मंडल सहित पूर्व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भीषण लू चलने सकती है। ऐसे में धूप से बचकर रहने की सलाह दी गई है। इस बीच हवा में अधिकतम नमी 37 और न्यूनतम 17 प्रतिशत रही। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों में हल्के बादल रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed