फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Weather Update: Kanpur-Bundelkhand got relief from heat after one and a half months

Weather Update: कानपुर-बुंदेलखंड को डेढ़ माह बाद मिली गर्मी से राहत, लुढ़का तापमान, इन जिलों में हुई बारिश

Wed, 19 Jun 2024 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jun 2024 09:54 PM IST
सार

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश के चलते नम हवाएं प्रदेश में पहुंची। जालौन, हमीरपुर व महोबा में बारिश हुई। आगे भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update: Kanpur-Bundelkhand got relief from heat after one and a half months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठी नम हवाओं से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में छाए बादलों ने लंबे समय बाद शहरवासियों को राहत दी है। पूरे डेढ़ महीने बाद भीषण तपिश कम हुई। दिन ढलने के बाद जो तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहता था, वह पांच डिग्री कम होकर 35 डिग्री तक आ गया। हवा में ठंडक भी महसूस हुई। इस बीच बुधवार को मसूरी, देहरादून में हुई बारिश से नम हवाएं प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पहुंचीं।

विज्ञापन


जालौन, हमीरपुर और महोबा में तेज आंधी के साथ बरसात हुई, जिससे तापमान लुढ़क गया। इस सीजन में भीषण गर्मी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह बाद दिन का तापमान 46 डिग्री से नीचे आया। बुधवार को अधिकतम पारा 45.1 डिग्री रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। फिलहाल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में अभी तेज बारिश की संभावना इस महीने के आखिरी सप्ताह में संभव होगी। लेकिन इस बीच अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी, व हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार दिन का पारा धीरे-धीरे नीचे जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

डॉ. पांडेय के अनुसार इस बार मई से लेकर अभी तक दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस लगातार अधिक बना रहा। यह पहली बार है जब भीषण गर्मी का दौर इतने लंबे समय तक चला। इसी तरह इस बार मई के आखिरी और जून के पहले सप्ताह से शुरू होने वाली प्री मानसूनी बारिश भी नहीं हुई। यही वजह है कि तापमान चरम रहा।
विज्ञापन

29 जून से पहले तक शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम बारिश का पूर्वानुमान है। अरब सागर से उठने वाली हवाओं की रफ्तार तेज होने से आगरा, झांसी, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज होकर आगे की तरफ जाएंगी। इन क्षेत्रों में बादल होने से भी मौसम में काफी अंतर आएगा। 22 से लखनऊ, कानपुर, अयोध्या में छिटपुट बारिश की संभावना भी बन रही है।- डॉ. एसएन सुनील पांडेय प्रमुख मौसम विभाग सीएसए
 
विज्ञापन

पिछले आठ दिनों में अधिकतम पारा
19 को- 45.1
18 को- 46.3
17 को- 47.4
16 को- 46.8
15 को- 46.3
14 को- 46.7
13 को- 46.6
12 को- 47.5
11 को- 45.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed