फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: June 10 was the hottest since 2019, temperature will rise for two more days

Weather Update: वर्ष 2019 के बाद सबसे गर्म रहा 10 जून, दो दिन और चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Tue, 10 Jun 2025 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 11:17 PM IST
सार

Weather Update: कानपुर में तापमान 44 डिग्री के करीब रहा। सुबह आठ बजे से दो बजे तक चढ़ता रहा पारा। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन में पारा और चढ़ेगा।

विज्ञापन
Weather Update: June 10 was the hottest since 2019, temperature will rise for two more days
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा गुजरने के एक सप्ताह के बाद शहर गर्मी से तपने लगा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं एयरफोर्स मौसम केंद्र में पारा 44 के पार हो गया। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। 2019 के बाद 10 जून को इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिन भी इसी तरह से होने वाले हैं। सुबह आठ बजे ही अब दोपहर जैसा लगने लगता है और रात के 10 बजे भी गर्म हवा के थपेड़े लू की तरह परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की शब्दावली में कहा जाए तो पिछले दो दिन से शहर गर्मी के रेड जोन में चल रहा है। अभी 12 जून तक इसी तरह रहने की संभावना है। रेड जोन की स्थिति में सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगती और पूरी रात ऐसी स्थिति रहती है। मंगलवार को गर्मी ने सुबह से पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया। सीएसए की मौसम वेधशाला में सुबह आठ बजे 38 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा हर घंटे में तापमान एक डिग्री बढ़ता गया। दोपहर बजे पारा वेधशाला में 39.9 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Trending Videos

Weather Update: June 10 was the hottest since 2019, temperature will rise for two more days
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : amar ujala
इसके बाद शाम चार बजे तक इसी बिंदु पर स्थिर रहा। इस दौरान तपिश ने शहरियों को बेहाल कर दिया। दोपहर में बाहर निकले लोगों को लू के थपेड़े लगे। सड़क पर आंच लगी और प्यास से होंठ सूख गए। धूल भरी हवाएं चलीं। शाम को भी लू चलती रही। सीएसए के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2019 में 10 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा था। इसके बाद इस बार 10 जून को पारा अधिकतम 43.9 पर गया। यह सामान्य औसत 6.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

Weather Update: June 10 was the hottest since 2019, temperature will rise for two more days
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से 1.3 डिग्री अधिक रहा। विभाग ने 13 से 15 जून के मध्य बादल आने का पूर्वानुमान जारी किया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 12 जून तक गर्मी ऐसी ही रहेगी। तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। बंगाल की खाड़ी की हवाएं अभी तराई में आ रही हैं। कानपुर परिक्षेत्र में राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आने वाली हवाओं का क्रम जारी है। 12 जून के बाद नई मौसम प्रणाली बनेगी।

तापमान
अधिकतम- 43.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 28.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed