फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Humidity rises; no rain expected for the next three to four days

Weather Update: उमस बढ़ी, यूपी के कई शहरों में तीन-चार दिन बारिश के आसार नहीं, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Weather Update: Humidity rises; no rain expected for the next three to four days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान आठ दिन के बाद फिर सामान्य औसत से अधिक हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 जुलाई के सामान्य औसत 33.8 डिग्री से बढ़कर 37.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य औसत से 3.6 डिग्री अधिक रहा है। उमस अधिक होने से लोगों को 47 डिग्री तापमान वाली गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तीन-चार दिन बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


अगर अधिक गर्मी होती है तो निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को बादल बढ़ेंगे।
विज्ञापन

गर्मी अधिक बढ़ी और निम्न दबाव का क्षेत्र बना तो स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उमस की वजह से हीट इंडेक्स 47 डिग्री हो गया। इससे 37.4 डिग्री के तापमान में 47 डिग्री वाली गर्मी लगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक कमजोर मानसूनी सक्रियता के कारण उमस भरी गर्मी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में 17 जुलाई से निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसूनी गतिविधियों में क्रमिक बढ़ोत्तरी का अनुमान है।

तापमान
अधिकतम- 37.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 28.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed