{"_id":"684b1c6f6650c618ac084ba9","slug":"weather-update-heat-will-make-life-miserable-for-two-more-days-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दो दिन और बेहाल करेगी गर्मी, 15 से तेज हवाएं और बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दो दिन और बेहाल करेगी गर्मी, 15 से तेज हवाएं और बारिश की संभावना
Fri, 13 Jun 2025 12:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:00 AM IST
सार
Weather Update News: मौसम विभाग की मानें तो 15 जून को तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमस भरी गर्मी अभी दो दिन और बेहाल करेगी। दिन के साथ रात में भी अधिक गर्मी रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 जून को तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बादल आ सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, गर्मी के चलते बिजली की डिमांड ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 11 जून को 783 मेगावाट बिजली की डिमांड रही जबकि बीते साल जून में सर्वाधिक 782 मेगावाट बिजली की डिमांड थी।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उमस की वजह से जितना तापमान होगा, उससे अधिक गर्मी लगेगी। ऊंचे बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून अभी अपनी जगह पर स्थिर है। गुरुवार को पारा 1.2 डिग्री उछल कर 43.1 पर पहुंच गया। लू थपेड़ों ने भी शहरियों को दिन भर बेहाल रखा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उमस की वजह से जितना तापमान होगा, उससे अधिक गर्मी लगेगी। ऊंचे बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून अभी अपनी जगह पर स्थिर है। गुरुवार को पारा 1.2 डिग्री उछल कर 43.1 पर पहुंच गया। लू थपेड़ों ने भी शहरियों को दिन भर बेहाल रखा।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हिमालय की तलहटी की ओर जा रहीं बंगाल की खाड़ी की हवाएं बादलों को बढ़ा सकती हैं लेकिन इससे उमस वाली गर्मी और तेज हो जाएगी। मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 50 रहा है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर को नमी घटकर 35 फीसदी हो गई। दो दिन बादल बढ़ेंगे पर बारिश नहीं होगी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि आने वाले दो दिनों में उमस भरी गर्मी बेहाल करेगी। ऊंचे बादल बढ़ेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है लेकिन हिमालय की तलहटी में जा रही है। अरब सागर की नमी कानपुर परिक्षेत्र में नहीं आ रही। 15 जून से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। लू की थपेड़ों की तेजी कम हो जाएगी।
तापमान
अधिकतम- 43.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 31 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 43.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 31 डिग्री सेल्सियस