{"_id":"6a1b2a16cd267ba1720924af","slug":"weather-update-for-the-first-time-in-56-years-the-temperature-on-may-30th-dropped-to-34-9-degrees-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: 56 साल में 30 मई को पहली बार पारा 34.9 डिग्री पर आया, दो जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: 56 साल में 30 मई को पहली बार पारा 34.9 डिग्री पर आया, दो जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Sat, 30 May 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 30 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसमी गतिविधियों ने छठवें दिन नौतपा को ठंडा कर दिया। 56 साल में पहली बार 30 मई को दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक निचले स्तर 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में वर्ष 1971 से उपलब्ध मौसम के आंकड़ों में 30 मई को अब तक यह सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने दो जून तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जारी किया है।
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 5.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री कम रहा है। 48 घंटे में अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री घटा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बादलों के साथ तेज हवाओं और बारिश से लोगों को लू के थपेड़ों से निजात मिल गई।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 5.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री कम रहा है। 48 घंटे में अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री घटा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बादलों के साथ तेज हवाओं और बारिश से लोगों को लू के थपेड़ों से निजात मिल गई।
विज्ञापन
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मौसम अभी इसी तरह बना रहेगा। रविवार को बारिश अगर नहीं भी होती है तो बादल बने रहेंगे। यह मौसम प्रणाली दो जून तक बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कानपुर परिक्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में तेज हवा चलने, मेघगर्जना और मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं हवाओं की गति 80 किमी प्रति घंटा तक होने की संभावना व्यक्त की गई है।