फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: 73.2% of August's average rainfall recorded in just five days

Weather Update: पांच दिनों में ही हो गई अगस्त की 73.2 फीसदी बारिश, दो दिन ऐसा ही रहेगा माैसम

Wed, 05 Aug 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 05 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Weather Update: 73.2% of August's average rainfall recorded in just five days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी पर पश्चिमी विक्षोभ के असर ने मानसून को गति दे दी है। कानपुर परिक्षेत्र में पांच दिन में ही पूरे अगस्त माह की सामान्य औसत 73.2 फीसदी बारिश हो गई। बुधवार को मानसूनी सीजन की दूसरी सबसे अधिक 64.5 मिमी बारिश हुई। इसके पहले तीन जुलाई को एक दिन में 99.8 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन में यही स्थिति रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


अगस्त के पांच दिन में अभी तक 177.6 मिमी बारिश हो चुकी है। अगस्त की सामान्य औसत बारिश 242.6 मिमी है। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि दो दिन और मौसम प्रणालियां इसी तरह बनी रहेंगी। इसके बाद मौसम खुल जाएगा। बंगाल की खाड़ी से सबसे अधिक नमी हो रही हैं। इस वजह से मानसून तेजी पकड़े हुए है।
विज्ञापन

Weather Update: 73.2% of August's average rainfall recorded in just five days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
सात अगस्त के बाद 11 अगस्त तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। उसके बाद मानसूनी फिर तेजी पकड़ सकता है। माहौल में इस समय सुबह और दोपहर को नमी का प्रतिशत 90 से अधिक बना हुआ है। मौसम खुले रहने के दौरान निम्न दबाव का क्षेत्र बनने पर स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed