{"_id":"66a13a302cfcb8e9c90d07db","slug":"weather-monsoon-becomes-active-again-heavy-rain-expected-for-three-days-in-many-cities-including-kanpur-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, कानपुर समेत कई शहरों में तीन दिन झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, कानपुर समेत कई शहरों में तीन दिन झमाझम बारिश के आसार
Wed, 24 Jul 2024 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:28 PM IST
सार
Weather Update: सीएसए मौसम विभाग के अनुसार कानपुर समेत आसपास के शहरों में अगले तीन दिनों में तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कई दिन से रूठा मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार देर रात से बुधवार रात तक करीब 22 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई है। तड़के 19.2 मिमी बारिश हुई। बारिश से दिन और रात के तापमान में भी कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 40 मिमी से अधिक बारिश की संभावना है। सबसे तेज बारिश 27 जुलाई को संभावित है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार ट्रफ लाइन मतलब बादलों का झुंड, जो उप्र से दूर निचले क्षेत्रों में चला गया था, वह फिर से लौट आया है। हालांकि अभी वह पूरी तरह सीध में नहीं आया है। इस वजह से बारिश हल्की रहेगी। इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 34.4 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। हवा की रफ्तार 5.7 किमी प्रति घंटा और हवा में अधिकतम नमी 89 प्रतिशत रही।

देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल
मंगलवार देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते शहर के कई इलाकों की बिजली गुल रही। तेज बारिश के कारण अंडरग्राउंड केबल में फाॅल्ट होने के चलते नवाबगंज के आरपीएच न्यू सबस्टेशन के मॉर्निंग ग्लोरी फीडर की बिजली सुबह चार बजे से सवा छह बजे तक नहीं रही। तेज हवा के कारण पेड हाईटेंशन लाइन के तार पर गिरने से भी नवाबगंज के कई इलाकों में बिजली दो घंटे तक नहीं रही। पेड़ गिरने के चलते एलआईसी कालोनी, विनायकपुर, राधाकृष्ण सोसाइटी, शारदानगर, इंद्रपुरी में भी सुबह की गई बिजली दोपहर 12 बजे आ पाई। खलासी लाइन में तीन घंटे तक बिजली की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा।