फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather hit : Maximum mercury crossed 35 degrees, scorching sun bothered people

Kanpur Dehat Weather: मौसम की मार! अधिकतम पारा 35 डिग्री के पार, चटख धूप ने लोगों को किया परेशान

Sat, 08 Apr 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2023 01:12 AM IST
सार

मौसम अब धीरे धीरे तल्ख हो रहा है। तीन दिनों से तेज धूप निकल रही है। इसकी वजह से दिन में काफी गर्मी रहती है। धूप चटक होने से राहगीरों का पसीना निकल रहा है।

विज्ञापन
Weather hit : Maximum mercury crossed 35 degrees, scorching sun bothered people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में धीरे-धीरे अब गर्मी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार के बाद से अधिकतम तापमान बढ़ा चल रहा है। शुक्रवार को पारा डेढ़ डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चटक धूप से राहगीरों को खासी परेशानी हुई। महिलाएं सिर व चेहरा ढक कर निकलीं।

विज्ञापन

मौसम अब धीरे धीरे तल्ख हो रहा है। तीन दिनों से तेज धूप निकल रही है। इसकी वजह से दिन में काफी गर्मी रहती है। धूप चटक होने से राहगीरों का पसीना निकल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही अप्रैल से ही तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन

अब यह संभावना सटीक साबित हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को यह बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह 16.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम गर्म हो रहा है। अगले पांच दिनों में आसमान में बादल छाने और 10 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed