फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Forecast Update Today in UP Latest News: Weather news weather report, Today weather

यूपी का मौसम : कानपुर सहित आसपास के जिलों में आंधी और हल्की बारिश के आसार, 24 तक पहुंच सकता मानसून

Fri, 04 Jun 2021 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Jun 2021 10:19 PM IST
सार

मानसून की पहली बारिश 24 या 25 जून के आसपास होने की संभावना जताई है। जबकि उत्तर प्रदेश में मानसून 20 जून को दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आने वाली हवाओं में लगातार नमी बढ़ रही है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP Latest News: Weather news weather report, Today weather
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शुक्रवार को दोपहर तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद आंधी और पानी ने लोगों को कुछ राहत दी। पांच और छह जून को भी आंधी और हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने महानगर में मानसून की पहली बारिश 24 या 25 जून के आसपास होने की संभावना जताई है। जबकि उत्तर प्रदेश में मानसून 20 जून को दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आने वाली हवाओं में लगातार नमी बढ़ रही है।
विज्ञापन


 

इससे मानसून के पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले बीच-बीच में प्री मानसूनी बारिश होती रहेगी।  शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा। दोपहर लगभग दो बजे के बाद तेजी से मौसम में बदलाव आया।

घने बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। इससे पारा पांच डिग्री गिरकर 35 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। 

नौतपा में पहली बार 40 पर पहुंचा पारा
25 मई से चार जून के बीच पड़ने वाला नौतपा अपना गर्मी का प्रभाव इस बार नहीं छोड़ पाया। 9 दिनों में शुक्रवार को आखिरी दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। इससे पहले ताउते और यास चक्रवाती तूफानों की वजह से अधिकतम तापमान 32 डिग्री से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed