फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Forecast Update Today in UP Latest News: kanpur Weather

Weather Update: रात भर बरसा पानी, ठंड बढ़ी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 05 Feb 2024 12:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Feb 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP Latest News: kanpur Weather
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और जेट स्ट्रीम की वजह से मौसम अचानक बदल गया। कानपुर समेत आसपास के शहरों में रविवार को रात भर हुई बारिश ने ठंड फिर से बढ़ा दी है। रात भर हुई बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। मंगलवार को भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मौसम में बदलाव का यह सिलसिला 48 घंटे के लिए आया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को मौसम में थोड़ा अंतर जरूर आ सकता है। डॉ.पांडेय के अनुसार मौसम में यह बदलाव महानगर सहित मध्य व पूर्वी क्षेत्र में है। बताया कि सोमवार को कहीं-कहीं पर ओले गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन

 

अगले 72 घंटे में बढ़ेगी हवा की रफ्तार
सीएसए मौसम विभाग की ओर से अगले 72 घंटे मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि इस बीच अलग-अलग दिनों में 7 किमी से लेकर 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसके अलावा 5 से 7 फरवरी तक बादल बने रह सकते हैं। 6 फरवरी से मौसम काफी हद तक खुल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 6 और सात फरवरी को दृश्यता 100 प्रतिशत की बताई गई है।

हवा की रफ्तार
पांच को 11 किमी प्रति घंटा
छह को 11 से 14 किमी प्रति घंटा के बीच
सात को 7 से 14 किमी प्रति घंटा के बीच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed