फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी और आसपास के शहरों में जानलेवा हुई सर्दी, 2 की मौत

Mon, 17 Dec 2018 04:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 04:04 PM IST
सार

- रात का पारा एकदम से 5 डिग्री लुढ़ककर 5 पर आ गया

विज्ञापन
weather forecast news for winter, two people died
डेमो पिक
कानपुर में शनिवार की रात इस साल जाड़े की सबसे ठंडी रही। पहली बार पारा एकदम से 5 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 5.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शुक्रवार रात पारा 9.6 था। ठंड से पल्लेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई।

 
weather forecast news for winter, two people died
डेमो पिक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि अभी गलन और बढ़ेगी। पछुवा हवाओं ने नमी बढ़ाई जिससे ठंडक बढ़ी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का अभी और असर पड़ेगा। 
weather forecast news for winter, two people died
डेमो पिक
शनिवार रात ठंड सेे दो लोगों की मौत हो गई। मूलरूप से सुल्तानपुर निवासी राम लोटन उर्फ रामू (55) पनकी सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता था। वह मंडी में ही झोपड़ी डालकर रहता था। रविवार सुबह वह झोपड़ी से नहीं निकला तो साथी उसे बुलाने पहुंच गए। अंदर वह मृत पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast news for winter, two people died
डेमो पिक
नाक से खून का रिसाव हो रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काकादेव ए ब्लाक निवासी अनिल (45) रिक्शा चालक था। शनिवार देर रात घर लौटते वक्त ठंड लगने पर गुमटी स्थित हिमाचल टाकीज वाली गली में रुक गया।
विज्ञापन
weather forecast news for winter, two people died
डेमो पिक
उल्टियां होने पर वह रिक्शे पर लेट गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रिक्शे पर लिखे नंबर पर कॉल कर रिक्शा मालिक को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रविवार शव का पोस्टमार्टम करा उसके भांजे प्रदीप को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की मौत ठंड से हुई है।

तापमान
अधिकतम तापमान- 23.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 5.0 डिग्री सेल्सियस 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed