फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather clears up; pace of early potato sowing picks up.

Kanpur News: मौसम हुआ साफ, अगेती आलू बोआई में तेजी

Wed, 07 Oct 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Weather clears up; pace of early potato sowing picks up.
तालग्राम। बारिश से पहले आलू की बोआई का काम काफी धीमी गति से शुरू हुआ लेकिन सितंबर के अंतिम सप्ताह में तेज बारिश से किसानों को बोआई रोकनी पड़ी। इससे आलू की अगेती फसल की बोआई में देरी हुई है। अब मौसम साफ होते ही किसानों ने आलू बोआई तेजी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुशलपुरवा गांव निवासी राजेश प्रजापति ने बताया कि आलू की अगेती फसल की बोआई सितंबर में शुरू हो जाती है लेकिन इस बार बारिश के कारण किसान खेतों में आलू की बोआई की हिम्मत नहीं जुटा पाए। गोविंदपुर पर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि खाली पड़े खेतों में पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गयी थी, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज से अब बोआई में देरी हुई है। चचियापुर निवासी किसान अशोक ने बताया कि आलू की अगेती फसल नवंबर माह में तैयार हो जाती है, लेकिन इस बार दिसबंर माह में तैयार होगी। इसका असर रबी की फसल पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

ताहपुर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि अगेती आलू के लिए बीज घरों में 15 दिनों से पड़ा है। अब बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने और मौसम साफ होने से आलू बोआई में तेजी आई है। कृषि तकनीकी सहायक प्रबंधक शिवपाल सिंह का कहना है कि बारिश के कारण अगेती आलू की बोआई कुछ देर से शुरू हो सकी। भविष्य में आलू के रैट अच्छे रहने की उम्मीद है। किसान संतुलित खाद का प्रयोग कर आलू बीज को संशोधित कर बोआई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed