फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weather change with heavy rain

दोपहर में हो गई रात, आसमान से गिरी आफत ने छीनीं अब तक 12 की सांसें

Thu, 18 May 2017 03:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 May 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
weather change with heavy rain
बारिश और आंधी से गिरे कई मकान, कई जगहों पर बरसे ओले
बुधवार दोपहर के 3.30 बज रहे होंगे कि अचानक मौसम ऐसा बदला कि चारों ओर अंधेरा सा छा गया। तेज हवाओं के साथ पानी और ओलों की बारिश शुरू हो गई। गर्मी की मार से कराह रहे सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड के मौसम ने बुधवार को ऐसी करवट ली कि चारों ओर तबाही जैसा मंजर देखने को मिला। आंधी-पानी के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में फर्रुखाबाद व हरदोई के पांच-पांच लोग और बांदा के दो बच्चे हैं। कई अन्य घायल भी हुए। तमाम मवेशियों के भी मरने की सूचना है। पेड़-पोल गिरने से बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन


कानपुर नगर व कानपुर देहात जिलों में बुधवार को पांच से लेकर 20 मिमी तक बारिश हुई। बारिश और तेज हवा की वजह से सब्जी वाली फसलें काफी प्रभावित हुई हैं। लौकी, कद्दू, तरबूज, खीरा, ककड़ी के तने हवा की वजह से पलट गए हैं।
विज्ञापन


मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि ऐसी स्थिति में किसानों को इनके पौधे सही स्थिति में लाकर उसकी सिंचाई कर देनी चाहिए। ऐसा नहीं करने से फसलों को नुकसान पहुंचेगा। कानपुर देहात जिले में आंधी-बूंदाबांदी से गेहूं की मड़ाई का काम रुक गया। खेतों में लगे गेहूं के गट्ठर व भूसे के ढेर उड़ गए। आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बारिश-आंधी से मचा हड़कंप

weather change with heavy rain
इस तरह दिन में ही हो गई रात
हरदोई में ओले गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान टमाटर, लौकी, तरोई सहित सब्जी की फसलों को हुआ है। ओलों की चोट पड़नेे से सब्जियां खराब होने के साथ फूल भी टूट गए हैं। इससे दो सप्ताह तक सब्जियों के दाम बढ़ने की आशंका है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि बारिश से गन्ना, मक्का, उड़द, मूंग की फसलों को बहुत फायदा हुआ है। इसके साथ ही खरीफ के लिए खेतों की जोताई भी शुरू हो जाएगी। आम की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आंधी से कुछ आम पकने से पहले ही गिर गए हैं लेकिन ये नुकसान ज्यादा नहीं है। 

उन्नाव के सहायक उद्यान अधिकारी आरवी वर्मा ने बताया कि आंधी से जिले में 10-12 प्रतिशत आम का नुकसान होने की सूचना मिली है। गुरुवार को टीम भेजकर इसका सही आकलन कराया जाएगा। 

कन्नौज में आंधी-बारिश से अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छिबरामऊ में तेज आंधी से नगला सदारी में तीन लोग, नौली महोई में पांच लोग व नगर में दो लोग घायल हुए। इटावा में 100 ग्राम तक के ओले गिरने से मूंग की फसल को आंशिक नुकसान हुआ है। औरैया के रुरुगंज क्षेत्र में एक मिनट तक छोटे-छोटे ओले भी गिरे। उन्नाव में आंधी के कारण आम उत्पादकों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।

बांदा में आंधी, बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे। आंधी से गिरे टीन शेड के नीचे दबने से दो बच्चों की मौत हो गई। तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। चित्रकूट के कई गांवों में सौ-सौ ग्राम के ओले गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई। हमीरपुर में भी तेज आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। उरई शहर में आंधी से लोगों के मकानों व दुकानों में रखे टीन-टप्पर उड़ गए। दो लोग मामूली रूप से घायल हुए। रामपुरा में ओले भी गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed