फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weather

कोहरे ने रोकी रफ्तार, पारा 4.4 डिग्री पर

Wed, 13 Jan 2021 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
weather
कोहरे में हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मंगलवार को जिले में शीतलहर के साथ कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। लोग सुबह के समय वाहनों की हेडलाइट जलाकर चले। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में निकली धूप से अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन दिन ढलते चल रही बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घना कोहरा होने से सड़क पर वाहन लाइट जलाकर निकल रहे थे, उनकी गति भी बहुत धीमी रही। गलन के कारण चौराहों पर लोग अलाव तापते दिखे। सुबह टहलने वाले लोग कहीं नहीं दिखाई दिए। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटता दिखा और धूप निकल आई। इसके बाद सड़कों पर वाहन रफ्तार पकड़ सके। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार ठंड से अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि आसमान साफ रहेगा, लेकिन सर्द हवाएं तेज रफ्तार से चलने के कारण कंपकंपी का अहसास होता रहेगा।
विज्ञापन

अलाव पड़े ठंडे, लोग परेशान
डीएम ने सभी तहसील क्षेत्र व नगर निकायों में प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद अधिकांश जगहों पर अलाव जलवाने मेें सिर्फ खानापूरी की जा रही है। नगर पंचायत अकबरपुर के अंडरपास चौराहा समेत इक्का-दुक्का जगहों के अलावा अधिकतर अलाव ठंडे पड़े रहते हैं। इससे लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी ठंड से फसलों को फायदा
कृषि विभाग के उपनिदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मौसम लगातार ऐसा बना रहने से सभी फसलों को फायदा होगा। खासकर गेहूं की फसल में किसानों को जल्दी पानी नहीं देना पड़ेगा। सर्दी बढ़ने से फसलें जल्द नहीं पकने से पैदावार अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों से शरीर को ढककर जाती महिलांए व साइकिल सवार।

ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों से शरीर को ढककर जाती महिलांए व साइकिल सवार।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed