फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weapon Weather drawn against India

भारत के खिलाफ अब वेदर वेपन भी तैयार

Wed, 10 Feb 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 10 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Weapon Weather drawn against India
भारत पर अब वेदर वेपन (मौसम हथियार) का भी खतरा है। इस पर मंगलवार को विज्ञानियों ने चिंता भी जताई। साथ ही कहा कि पड़ोसी देश युद्धकाल में केमिकल की तरह वेदर वेपन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस संकट से निपटने की तैयारी करनी होगी। नई चुनौती जल्द ही सामने आ सकती है।
विज्ञापन


शक्तिशाली देश आर्टिफिशियल वेदर बनाकर किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने में सक्षम हैं। वेदर वेपन का इस्तेमाल केमिकल वेपन से खतरनाक साबित हो सकता है। डीबीएस, डीजी कॉलेज की ‘इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन फ्यूचरिस्टिक मैटीरियल एंड इमर्जिंग ट्रेंड इन केमिकल’ की तीन दिवसीय केमिस्ट्री की कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को कानपुर यूनिवर्सिटी में देश की सुरक्षा, उसकी तकनीक में विज्ञान की भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला नई दिल्ली के साइंटिस्ट सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि सेटेलाइट के माध्यम से अभी पड़ोसी देशों की तमाम गतिविधियों पर निगाह रखी जाती है। सूचनाएं भी मिलती हैं लेकिन आर्टिफिशियल वेदर बनाकर सेटेलाइट का रेडिएशन बाधित किया जा सकता है। रेडिएशन के जरिए ही सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। यही नहीं आर्टिफिशियल वेदर से फसल या जनता को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। चीन, रूस, अमेरिका सहित तमाम ऐसे देश हैं, जो आर्टिफिशियल वेदर बनाकर कहीं भी बारिश करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश या घने बादल दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते हैं। अब भारत को भी इस दिशा में काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मौसम की सटीक भविष्यवाणी की दिशा में राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला नई दिल्ली ने काम शुरू किया है। वहां के विज्ञानियों ने मौसम का वर्तमान डाटा बनाया है, जो सूचना के लिहाज से अच्छा नहीं है। जो नया डाटा आएगा, उसका मिलान करके नया डाटा बनाया जा रहा।


यह प्रयोग सफल रहा तो मौसम से संबंधित भविष्यवाणी और सटीक की जा सकेगी। ऐसा अभी नहीं हो पा रहा। इसी का नतीजा है कि जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में बारिश से हुई भारी तबाही की भविष्यवाणी पहले से नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed