फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weapon factory was running in ravines supply in election

बीहड़ों में चल रही थी असलहा फैक्ट्री, विधानसभा चुनाव में होनी थी सप्लाई

Wed, 25 Jan 2017 07:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 07:49 AM IST
सार

असलहा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार 
स्वाट टीम व डकोर पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी फरार
दस तमंचे, 46 कारतूस व असलह बनाने के उपकरण मिले

विज्ञापन
weapon factory was running in ravines supply in election
असलह फैक्ट्री पकड़े जाने का खुलासा करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधान सभा चुनाव में खपाने के लिए बनाए जा रहे असलहे और फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी है। गिरोह मांग पर असलहे बनाकर सप्लाई करने की तैयारी में था। इसकी सूचना पाकर स्वाट टीम व डकोर पुलिस ने डकोर थाना के स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बेड़िया बाबा मंदिर के पास छापा मारकर वहां झोपड़ी में असलहे बना रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे 10 तमंचे, दो कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन

 

विधानसभा चुनाव में अराजकतत्व दहशत बनाने के लिए खरीदने वाले थे ये हथियार

weapon factory was running in ravines supply in election
डेमो
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने अवैध असलहाें की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में अराजकतत्व दहशत बनाने के लिए इन असलहाें को खरीदने के लिए आतुर थे। मांग पूरी करने के लिए डकोर के नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र के पास एक झोपड़ी में असलहे बनाए जा रहे थे। इसकी जानकारी पर स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी, डकोर थानाध्यक्ष विमलकांत मिश्रा ने फोर्स के साथ बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने शंभूदयाल केवट निवासी परासन भड़ाना डेरा आटा को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों का जखिरा बरामद

weapon factory was running in ravines supply in election
डेमो
पुलिस ने उससे 6 तमंचा 315 बोर, 1 तमंचा दोनाली 12 बोर, दो देशी, एकनाली 12 बोर बंदूक, अलग-अलग बोर के 46 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। इस दौरान उसके दो साथी गोमती केवट, श्यामबिहारी केवट निवासी चंडौत थाना जरिया हमीरपुर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। एसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed