{"_id":"5ed91bef8ebc3e90274517a9","slug":"weaher-change-in-kannauj-kanpur-news-knp5637202107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में बदला मौसम, पछुआ हवाओं में भीषण गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में बदला मौसम, पछुआ हवाओं में भीषण गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में गुरुवार सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश शाम तक होती रही। पारा लुढ़क कर 32 डिग्री पर पहुंच गया।
गुरुवार देर शाम जिले में पछुआ हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी। सुहाने मौसम से लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई। रिमझिम बारिश का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
बारिश से गुुरुवार को अधिकतम तापमान 38 से गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दो दिन तक बदली रहेगी। मध्यम व रिमझिम बारिश की संभावना है।
छिबरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। किसान टिल्लू शाक्य, प्रदीप दीक्षित, राजेश मिश्रा उर्फ नन्हें ने बताया कि बरसात से किसानों को राहत पहुंची है। मक्का और मूंगफली की फसल को काफी फायदा होगा।