फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging spells trouble; farmers' hopes dashed.

Kanpur News: जलभराव से आफत, किसानों के अरमान भीगे

Mon, 28 Sep 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging spells trouble; farmers' hopes dashed.
कानपुर देहात/रसूलाबाद। लगातार तीन दिन हुई बारिश से आमजन के जीवन पर असर पड़ा है। तीन दिन में जनपद में 104 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अकबरपुर में सीएचसी, थाना, बीआरसी व मेडिकल कॉलेज में कॉलोनी परिसर जलमग्न हैं। इधर, रसूलाबाद क्षेत्र में पांडु नदी का जल स्तर बढ़ गया है। तोराना, भग्गा निवादा व सुक्खा निवादा की गलियां जलमग्न हो गई हैं। खेतों में जलभराव से खरीफ सीजन की फसलों को भारी नुकसान है।
विज्ञापन

रसूलाबाद क्षेत्र में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से तोरना में गली जलमग्न है तो लोग इसी से निकलने को मजबूर हैं। गांव के मोंटी दीक्षित ने बताया कि तोरना की गलियों में पानी भर गया है। गणेश मंदिर के परिसर में आसपास ढाई फीट पानी भरा है। भग्गा निवादा और सुक्खा निवादा नदी से केवल 50 मीटर दूर है। यहां भी गलियों में पानी भरा है। जयचंद्र सिंह, मोनी सिंह, गोलू सिंह कपिल सिंह, नीरज बाजपेई आदि ने बताया कि दोबारा पांडु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इधर, अधिक बारिश होने से नाले उफना गए हैं। रसूलाबाद में अमर शहीद राजा दरियाव चंद्र के परिसर में ऋषि आश्रम परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर और गली में जलभराव है। राजन ने बताया कि विकास नगर की ओर जाने वाले नाला ओवरफ्लो हो गया है। सीएचसी परिसर में पानी भरा होने के कारण मरीजों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। राजा दरियाव चंद्र इंटर कॉलेज की बाउंड्री गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिल की फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गई है। तेज हवा में गिरने से बाजरा व धान की फसल में भी नुकसान है। डेरापुर ब्लॉक के खल्ला गांव में तालाब ओवर फ्लो होने से रास्तों पर जलभराव है। लोग गंदे पानी से होकर आवाजाही को मजबूर हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने बताया कि किसान खेत में भरा पानी निकाल दें। इससे फसलों में नुकसान कम होगा।
...................
फोटो -24 दोहरापुर खेत में पानी से निकाल कर पीले पड़े कद्दू दिखाते किसान। संवाद
खेत में जलभराव से डूबकर खराब हुई कद्दू की फसल, किसान परेशान
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील के दोहरापुर गांव में बारिश के चलते जलभराव होने से दो किसानों की छह बीघा कद्दू की फसल बर्बाद हो गई। रविवार को मौसम खुलते ही किसान खेत के भरे पानी में अच्छे कद्दू तलाशते रहे। दोहरापुर निवासी दिनेश कुमार व अंकित कुमार ने बताया कि कृषि गोष्ठी में दी गई सलाह के अनुसार इस साल छह बीघा जमीन में दोनों लोगों ने कद्दू के बीज बोए थे। फसल अच्छी हुई और कद्दू खूब फर भी गए। अच्छी आमदनी की आस लगाए थे। मगर शुक्रवार की भोर पहर से शुरू हुई बारिश ने थमने का नाम ही नहीं लिया। खेतों में पानी भर जाने से कद्दू बेल सहित उतराने लगा। पानी में रहने के कारण कद्दू पीला पड़ गया जो सड़ जाएगा। रविवार को मौसम खुलते ही तलाश कर बचा हरा कद्दू निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन बहुत कम कद्दू सही मिले हैं। इसे आमदनी के अरमानों पर ही पानी फिर गया। फसल तैयार करने में लगी लागत भी चली गई। इस कद्दू का बाजार में अब कोई मोल नहीं रहा। (संवाद)

....................
फोटो- 22 रनियां में राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर सड़क पर जलभराव। संवाद
फोटो-25 रनियां साइड एक में फैक्टरी के बाहर जलमग्न सड़क। संवाद
रनियां औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव से आवाजाही में परेशानी
रनियां। कई दिन से लगातार तेज हवा संग हुई रविवार को थमी रही। हालांकि बारिश से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों में जलभराव हो गया है। मजदूरों को आवागमन में असुविधा हो रही है। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर व विद्युत वितरण खंड कार्यालय जाने वाले मार्ग में जलभराव होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के जिला उद्योग केंद्र कार्यालय के पीछे साइड एक में वर्ष 2019-20 में 2.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण 7.33 करोड़ की लागत से कराया गया था। साथ ही सड़क के दोनों नाले का निर्माण कराया गया है। उद्योगों का पानी निकलने के लिए नाले का निर्माण होने के बाद नाला ओवरफ्लो है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से उद्योगों की सड़कों पर जलभराव होने से और मुसीबत बन गई है। कच्चे माल और मजदूरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। फैक्ट्रियों के गेट तक पानी भरा हुआ है। वहीं, विद्युत वितरण खंड कार्यालय जाने के लिए उपभोक्ताओं के परेशानी हो रही है। फैक्टरी संचालक विनोद तिवारी ने बताया कि सड़कों और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बेपटरी है। ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं होने से फैक्ट्रियों के अंदर पानी भरता है। इससे फैक्टरी संचालन बंद करना पड़ जाता है। फैक्टरी संचालक सोनू गुप्ता ने बताया कि साइड एक में दो दिनों से हो रहीं बारिश से सड़कों में पानी भरा हुआ है। मजदूरों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। उपायुक्त उद्योग प्रभात कुमार ने बताया कि ड्रेनेज को लेकर उद्योग बंधु की कई बार बैठक हुई है। एडीएम प्रशासन की ओर से टीम गठित की गई है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed