फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging in Ambedkar Nagar market creates mud; jaggery market unable to operate.

Kanpur News: आंबेडकर नगर बाजार में जलभराव से कीचड़, नहीं लग पा रही गुड़ मंडी

Sun, 13 Sep 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Ambedkar Nagar market creates mud; jaggery market unable to operate.
रनियां। नगर पंचायत के आंबेडकर नगर बाजार में बारिश का पानी भरने से कीचड़ हो गया है। इससे गुड़ मंडी नहीं लग पा रही है। बाजार में सब्जी मंडी, गुड मंडी और अन्य दुकानें लगती हैं।
विज्ञापन

इधर बीते दिनों हुई बारिश का पानी कई दिन बाजार में भरा रहा। जलभराव से अब यहां कीचड़ हो गया है। इससे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। गुड़ मंडी की दुकानें नहीं लग पा रही हैं। वहीं, जूता-चप्पल की मरम्मत करने वाले मोची भी दुकानें नहीं लगा पा रहे हैं। जलभराव की वजह से दुकानदारों को सामान लेकर बैठने की जगह नहीं मिल रही है। बाजार का यह हाल होने से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। जलभराव व गंदगी से दुर्गंध भी उठने लगी है।
विज्ञापन

दुकानदार नसीम, कुलदीप, राजेश, कमल और अंकित ने बताया कि बाजार में कीचड़ व जलभराव से दुकानें नहीं लग पा रही हैं। नगर पंचायत कार्यालय में जलनिकासी व साफ सफाई की मांग की है। ईओ मनीष राय ने बताया कि जानकारी मिली है। बाजार में पानी की निकासी कराकर साफ सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed