{"_id":"6ac5538713856ee9700d2d74","slug":"waterlogging-at-raipurs-food-processing-factory-halting-production-kanpur-news-c-220-1-akb1002-150097-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रायपुर की फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी में जलभराव, उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रायपुर की फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी में जलभराव, उत्पादन ठप
Wed, 07 Oct 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
रनियां (कानपुर)। औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रायपुर की एक फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी में बीते एक माह से तालाबंदी के हालात हैं। बारिश का पानी फैक्टरी परिसर में भरा होने से उत्पादन ठप है। करीब 24 मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जल निकासी के लिए फैक्टरी के एमडी ने डीएम से गुहार लगाई है।
कानपुर के गोविंद नगर निवासी श्यामलाल मूलचंदानी की रायपुर नहर व चिरौरा मार्ग के बीच फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी है। किसानों से फल व सब्जियां खरीदकर यहां प्रसंस्करण के जरिए अचार, सॉस, जैम, जैली व अन्य खाद्य उत्पाद बनाए जाते हैं। फैक्टरी से क्षेत्र के किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य मिलता है। वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं औद्योगिक विकास को गति मिलती है। फैक्टरी के प्रबंध निदेशक श्यामलाल मूलचंदानी ने बताया कि बारिश के चलते करीब एक माह से फैक्टरी में तीन फीट पानी भरा है। उत्पादन एरिया, गोदाम तथा मशीनों तक पानी भरा है। भीगने से लाखों रुपये का माल खराब हो गया है। एक महीने में लगभग 20 से 30 लाख रुपये की बिक्री प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जलनिकास नहीं किया गया तो मशीनरी व बिल्डिंग जर्जर हो सकती है।
.....................
प्रतिवर्ष होता करोड़ों का नुकसान
रनियां। रायपुर की फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी में जो हालात हैं । इसी तरह की स्थिति हर साल बनती है। फैक्टरी प्रबंधन ने बताया कि पिछले पांच-छह सालों से बारिश के मौसम में प्रतिवर्ष फैक्टरी परिसर जलमग्न हो जाता है। लगभग तीन से चार महीने उत्पादन ठप रहता है। प्रतिवर्ष करोड़ों का नुकसान होता है। जल निकासी के लिए कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। अब डीएम से जल निकासी के लिए गुहार लगाई है। (संवाद)