{"_id":"614ddddd8ebc3e0dfa74cd76","slug":"water-supply-stopped-due-to-leakage-in-ganga-barrage-main-line-10-lakh-people-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख लोगों को नहीं मिला पानी: कानपुर में बैराज प्लांट बंद, चार दिन बंद रहेगी जल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख लोगों को नहीं मिला पानी: कानपुर में बैराज प्लांट बंद, चार दिन बंद रहेगी जल आपूर्ति
Fri, 24 Sep 2021 07:47 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:47 PM IST
सार
गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 23 सितंबर को मुख्य पाइप लाइन टूटने से पूरे परिसर में पानी भर गया था। जल निगम ने प्लांट बंद कर शुक्रवार को मरम्मत कराने के लिए वहां भरा पानी निकलवाना शुरू किया।
विज्ञापन
गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में मुख्य पाइपलाइन फटने से भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल निगम के गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने से शुक्रवार को सिटी से साउथ तक करीब 10 लाख लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। प्लांट परिसर में टूटी मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत के लिए डीवाटरिंग पंप लगाकर दिन, रात में भी पानी निकाला जाता रहा। मरम्मत कार्य 28 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है, तब तक बैराज से पानी की आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 23 सितंबर को मुख्य पाइप लाइन टूटने से पूरे परिसर में पानी भर गया था। जल निगम ने प्लांट बंद कर शुक्रवार को मरम्मत कराने के लिए वहां भरा पानी निकलवाना शुरू किया। दिनभर डीवाटरिंग पंप लगाकर प्लांट का पानी परमिया नाले में डाला जाता रहा, फिर भी प्लांट में पानी भरा था। जल निगम के अवर अभियंता राहुल तिवारी ने बताया कि रातभर डीवाटरिंग पंपों के माध्यम से पानी निकाला जाएगा। शनिवार सुबह तक सारा पानी निकलने की उम्मीद है। ऐसा होत ही क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत करा दी जाएगी। पांच दिन का ब्लाक लिया है, पर तीन दिन में ही कार्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द बैराज से पानी की आपूर्ति शुरू हो सके।
विज्ञापन
इन मोहल्लों में रही पानी की किल्लत
पटकापुर, कुरसवां, तारघर रोड, इटावा बाजार, हरवंश मोहाल, शास्त्री नगर, विजय नगर, पांडु नगर, काकादेव, दादा नगर, बर्रा, जूही लाल कालोनी, गोविंद नगर, निराला नगर, साकेत नगर, जूही गोशाला, बारादेवी आदि।
विज्ञापन