फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water crisis worse, Minister will today

जल संकट और विकराल, आज आएंगे प्रभारी मंत्री

Tue, 10 May 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 10 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Water crisis worse, Minister will today
गंगा बैराज में पानी कम होने से गंगा में जगह -जगह दिखने लगे रेत के टीले। - फोटो : amarujala
शहर में जल संकट और विकराल हो गया है। बैराज में गंगा का जलस्तर औसत से पौने दो मीटर नीचे हैं। ऐसे में सिंचाई विभाग ने मांग के अनुरूप पानी छोड़ने से मना कर दिया है। इसका असर भैरोघाट पर गंगा के जलस्तर पर पड़ा है। शहर की प्यास बुझाने वाला भैरोघाट पंपिंग स्टेशन करीब-करीब बंद होने की स्थिति में आ गया है। यहां दो इंच पानी और घटा तो पंपिंग स्टेशन के पाइप जलस्तर से बाहर आ जाएंगे और पानी नहीं खींच पाएंगे। जलकल विभाग के नवागत जीएम रक्षपाल सिंह सलूजा खुद सोमवार को दोनों जगह का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने माना कि हालात खराब हैं। वहीं शहर के हैंडपंपों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कोई भी मोहल्ला ऐसा नहीं है जहां पर्याप्त हैंडपंप हों। 18 अप्रैल को जिले के प्रभारी और कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया शहर आए थे और जलसंकट दूर करने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए थे। एक बार फिर मंगलवार को मंत्रीजी शहर आ रहे हैं, लेकिन हालात पहले से ज्यादा बिगड़े हैं।
विज्ञापन

भैरोघाट में जलस्तर और नीचे गिरा
कानपुर। सोमवार को भैरो घाट पर गंगा के जलस्तर में और गिरावट दर्ज की गई है। जलकल विभाग के नए महाप्रबंधक ने गंगा की स्थिति का जायजा लेकर आशंका जताई कि यदि जलस्तर दो इंच और घट गया तो भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से जलापूर्ति ठप हो जाएगी।
विज्ञापन

भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के पास गंगा में बंधे के बावजूद जलस्तर छह इंच और घटकर 355.4 फीट पर आ गया है। बिगड़ते हालात का पता चलते ही जलकल विभाग के नए महाप्रबंधक आरपीएस सलूजा अन्य अफसरों के साथ भैरोघाट पंपिंग स्टेशन पहुंचे। वहां से गंगा नदी पहुंचकर बंधा देखा। बंधे को और चौड़ा कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने बताया कि इस पंपिंग स्टेशन के जिन पाइपों के माध्यम से गंगा से रोज 20 करोड़ लीटर कच्चा पानी खींचा जाता है, जलस्तर इतना ज्यादा घट गया है कि पाइपों का ऊपरी सिरा नजर आने लगा है। यदि जलस्तर दो इंच और गिर गया तो वहां से जलापूर्ति फेल हो जाएगी। यह पंपिंग स्टेशन शहर में जलापूर्ति का सबसे बड़ा स्रोत है। इसके बाद जीएम ने बैराज जाकर गंगा की स्थिति देखी। बताया कि बैराज से ज्यादा पानी छुड़वाने के लिए सिंचाई विभाग के अफसरों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराज में जलस्तर औसत से पौने दो मीटर नीचे
कानपुर (ब्यूरो)। बैराज में गंगा का जलस्तर सामान्य से 1.80 मीटर नीचे चला गया है। सोमवार को बैराज पर जलस्तर 110.80 मीटर रहा। जबकि वहां सामान्य जलस्तर 112.60 सेंटीमीटर है। जल स्तर बहुत कम होने के कारण सिंचाई विभाग ने बैराज से भैरोघाट पंपिंग स्टेशन की तरफ पानी छोड़ना कम कर दिया है। इससे भैरोघाट की तरफ गंगा की धारा सिकुड़ती जा रही है। यही हाल रहा तो जल संकट और बढ़ेगा। 8 मई को शहर आए लोक निर्माण मंत्री ने कहा था कि उन्होंने नरौरा बांध से पानी छुड़वाया है। पर, सोमवार को जलस्तर में कोई सुधार नहीं हुआ। चार दिन से बैराज में जलस्तर स्थित है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सारी उम्मीद नरौरा के पानी पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed