फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Water balance of the body is deteriorating, adversely affecting the kidneys.

Kanpur News: शरीर का बिगड़ रहा जल संतुलन, गुर्दे पर पड़ रहा बुरा असर

Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water balance of the body is deteriorating, adversely affecting the kidneys.
कानपुर देहात। ठंड के मौसम में लोग कम पानी पी रहे हैं। अमूमन लोग दिनभर में तीन से चार ग्लास पानी ही पी रहे हैं। इस वजह से शरीर का जल संतुलन बिगड़ रहा है। इससे गुर्दे से लेकर शरीर के अन्य हिस्से में बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन का लोग शिकार हो रहे हैं। इस तरह मरीज सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में हर दिन उपचार को आ रहे हैं।
विज्ञापन





अकबरपुर सीएचसी में मंगलवार को उपचार को पहुंचे शाहजादपुर निवासी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि एसिडिटी बन रही है। इस वजह से दो दिन से कुछ खा नहीं पा रहे हैं। डॉक्टर ने सुरेंद्र से पूछा कि पूरे दिन में कितने ग्लास पानी पीते हो तो उन्होंने बताया कि तीन ग्लास, इस पर डॉक्टर ने दो से तीन लीटर पानी हर दिन पीने की सलाह दी।
विज्ञापन


इसी तरह उपचार को आए मोहन कुमार ने डॉक्टर को बताया कि बीपी बढ़ रहा है। उन्होंने भी डॉक्टर को बताया कि पानी बहुत कम मात्रा में पी रहे हैं। इसी तरह 20 से ज्यादा मरीज उपचार को पहुंचे थे। सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवम तिवारी ने बताया कि पानी कम पीने से पाचक क्रिया और गुर्दे पर बुरा असर पड़ता है। दिमाग में भ्रम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि शरीर में जल संतुलित बना रहेगा तो बीपी, मानसिक बीमारी, खून पतला सहित अन्य चीज ठीक रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




...................



तीन लोगों को मारा लकवा



मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में मंगलवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक लकवा से ग्रस्ति तीन लोग उपचार को पहुंचे थे। इसमें अकबरपुर खलिलपुर निवासी लखन(35), नबेदी निवासी लालजी(48), जगदीशपुर रूरा निवासी ओमकार(55) थे। इन तीनों को इमरजेंसी डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। इसी तरह गजनेर निवासी खुशी(21) को सीने में दर्द की शिकायत थी। उन्हें भी डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज किया।




..............

प्रसूताओं के लिए ब्लोअर की व्यवस्था

ठंड से बचाव के लिए जिला महिला अस्पताल में सीएमएस ने प्रसूताओं के लिए वार्ड में ब्लोअर लगा दिया है। इसी तरह बच्चों की सुविधा के लिए एसएनसीयू में भी ब्लोअर की व्यवस्था की गई है।

.............

इन बातों का रखें ध्यान

- हर दिन कम से कम तीन लीटर गुनगुना पानी पिएं

- गुनगुना पानी पीने से बीपी नियंत्रित रहता



- पर्याप्त पानी पीने से दिमाग ठीक तरह से करता काम



- पानी खून को गाढ़ा नहीं होना देता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed