फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   water and other problem in bundelkhand

नई लोकसभा के पहले सत्र में गूंजे बुंदेलखंड के मुद्दे, राष्ट्रपति के अभिभाषण में उपेक्षा से रोष

Mon, 24 Jun 2019 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
water and other problem in bundelkhand
बुंदेलखंड का सूखा बना बड़ी मुसीबत - फोटो : बीबीसी
17वीं लोकसभा के पहले संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किए जाने के बीच राज्यसभा में बुंदेलखंड के कई मुद्दे गूंजे। सपा सदस्यों (राज्यसभा) ने प्रस्ताव पेश करते हुए इस पर खेद जताया कि अभिभाषण में ये मुद्दे शामिल नहीं किए गए।
विज्ञापन


हाल ही में हुए आम चुनाव के बाद नई लोकसभा का यह पहला सत्र है। परंपरा के मुताबिक राष्ट्रपति ने इसकी शुरुआत में दोनों सदनों (लोकसभा व राज्यसभा) के संयुक्त अधिवेशन में अपना अभिभाषण पढ़ा। अब इस पर सदस्यों द्वारा संशोधन प्रस्ताव लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

सपा सांसदों ने खेद जताकर गिनाई बुंदेलखंड की समस्याएं

इसी श्रृंखला में शनिवार को बुंदेलखंड के राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद और सपा के ही सुखराम सिंह यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने संशोधन प्रस्ताव पेश किए। इनमें लगभग डेढ़ दर्जन प्रस्ताव बुंदेलखंड से संबंधित हैं।

अभिभाषण में इन मुद्दों को शामिल न किए जाने पर खेद जताते हुए इन्हें प्रस्ताव में जोड़ने की मांग की। सपा सांसदों ने खेद जताया कि अभिभाषण में बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा समाप्त करने के लिए कोई कार्य योजना शामिल नहीं है। यहां के गरीबों और मजदूरों का सर्वे कराकर नि:शुल्क आवास मुहैया कराने का भी उल्लेख नहीं है।

बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए लघु और कुटीर उद्योगों की स्थापना, कई साल से पड़ रहे सूखे से इस क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों की आर्थिक मदद और सूखे से होने वाली समस्याओं के समाधान तथा राशन, आवास, पेयजल, खेती कार्य के मुद्दे शामिल न करने पर खेद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed