{"_id":"67c0b9aef500a4dc620d6888","slug":"water-and-jewelery-stolen-from-laborers-house-kanpur-news-c-220-1-akb1007-123363-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मजदूर के घर से नदकी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मजदूर के घर से नदकी व जेवर चोरी
Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के रामपुर में बुधवार को मकान के पिछले हिस्से से घर में घुसे चोर नकदी व जेवर चोरी कर ली। आहट सुन जागी गृहस्वामी की बेटी के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन की है।
रामपुर निवासी अशोक कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार रात 12 बजे के करीब चोर उसके घर के पिछले हिस्से से छत पर चढ़ गए। इसके बाद नीचे के कमरे का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। आहट सुन उठी बेटी आकांक्षा के शोर मचाने पर बरामदे में लेटे पिता व भाई दौड़कर अंदर पहुंचे। तब तक चोर वहां से भाग निकले।
अशोक ने बताया कि उसके दोनों बेटे जयपुर में मजदूरी करते हैं। करीब 15 दिन पहले दोनों घर आए थे। बेटे उसको 50 हजार रुपये दे गए थे। चोर 35 हजार रुपये, पायल, अंगूठी चोरी कर ले गए। जबकि चोरों के भागने के दौरान 15 हजार रुपये घर की सीढ़ियों में गिर जाने से वापस मिल गए। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास जांच पड़ताल की है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।