फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Watchman dies during treatment, in-laws accused of assault

Kanpur News: इलाज के दौरान चौकीदार की मौत, ससुरालीजन पर मारपीट का आरोप

Sat, 06 Jun 2026 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Watchman dies during treatment, in-laws accused of assault
डेरापुर। थाना क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी निवासी चौकीदार की बृहस्पतिवार रात को इलाज के दौरान कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन शव को घर ले आए। परिजन ने ससुरालीजन की मारपीट से चौकीदार की जान जाने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

बड़ा गांव भिक्खी निवासी कश्यप देव बाल्मीकि ने बताया कि उनका बड़ा भाई कपिल देव (40) कानपुर नगर के कल्याणपुर क्षेत्र में रहकर प्रेम नगर स्थित सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में चौकीदारी करते थे। भाभी अपनी बड़ी बेटी आकांक्षा के साथ मायके में रहती हैं जबकि छोटी बेटी जानकी बड़ा गांव में परिजन के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोप लगाया कि 31 मई को भाई के ससुरालीजन ने उनके साथ मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए हैलट में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन

आराम न मिलने पर परिजन ने बृहस्पतिवार को उनको कानपुर नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर चौकीदार की मां अनीता, भाई कश्यप, बेटी जानकी व परिजन रोने लगे। शुक्रवार को परिजन शव को घर ले आए। पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना कानपुर नगर की है। मामले में संबंधित थाने की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed