{"_id":"69b1d601e2da1a6bd30c44af","slug":"watches-jewellery-and-wristbands-will-be-checked-in-the-sub-inspector-recruitment-exam-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1451939-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दरोगा भर्ती परीक्षा में घड़ी, जेवर, रिस्ट बैंड की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दरोगा भर्ती परीक्षा में घड़ी, जेवर, रिस्ट बैंड की होगी जांच
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त पहरा रहेगा। घड़ी, जेवर, रिस्ट बैंड, अंगूठी पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी होगी। पहले पुलिसकर्मी फिर परीक्षा का आयोजन कराने वाली संस्था के कर्मी जांच करेंगे। शहर में 53 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 14 और 15 मार्च को 77,760 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक रहेगी।
परीक्षा में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के युवा भी शामिल होंगे। कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों ने नोडल अधिकारियों और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है। छोटे केंद्रों में 16 और बड़े केंद्रों में 30 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन ताडा ने बताया कि एक पाली में 19440 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पुलिसकर्मी स्टेशनरी भी देख सकते हैं। उन्हें कलावा या अन्य किसी तरह के धार्मिक धागाओं की जांच न करने के लिए कहा गया है। परीक्षा के लिए गुरुवार को मॉक डि्रल होगी। पुलिसकर्मी प्रश्न पत्र लेकर और अभ्यर्थियों की जांच कर उन्हें केंद्रों पर भेजेंगे। डमी प्रश्न पत्रों का वितरण और अन्य अभ्यास भी कराया जाएगा।