फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पब्लिक बूंद-बूंद को तरसे, लाइनों से पानी बरसे

पब्लिक बूंद-बूंद को तरसे, लाइनों से पानी बरसे

Tue, 19 Apr 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक बूंद-बूंद को तरसे, लाइनों से पानी बरसे
विष्णुपुरी कालोनी में पानी की टंकी ओवरफ्लो होने के बाद घरों में पानी भर गया। शरद पांडेय के घर घुसा पानी निकलते परिवार के लोग। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर। जल संकट के मद्देनजर गंगा बैराज से बेनाझाबर को जोड़कर पर्याप्त पानी की आपूर्ति के दावों की धज्जियां चार दिन के भीतर उड़ गई। इस लाइन में दो लीकेजों के बाद दो एयर वाल्व से फव्वारे निकलने और टंकी ओवरफ्लो होने लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ। जल निगम की लापरवाही से विष्णुपुरी में सड़क से लेकर घरों तक में पानी घुस गया। बैराज में भी पानी की बर्बादी होती रही। उधर, बैराज से फूलबाग की मुख्य पाइप लाइन और बेकनगंज में भी दो लीकेज होने से सड़कें खराब हो गईं। मरम्मत में चार लाख से ज्यादा खर्च आने का अनुमान है।
जल निगम ने बैराज से बेनाझाबर तक की मुख्य पाइप लाइन से बेनाझाबर वाटर वर्क्स को पिछले हफ्ते पानी देना शुरू किया। इस लाइन में दो दिन पहले नवाबगंज में वीएसएसडी कालेज के सामने और पालिका स्टेडियम के बगल में लीकेज हो गए थे। जल निगम ने 18 अप्रैल को इन्हें बनवाकर सोमवार को दोपहर में बेनाझाबर वाटर वर्क्स को पुन: पानी देना शुरू किया, तभी इस लाइन से जुड़ी विष्णुपुरी 21 ब्लाक के सामने की टंकी ओवरफ्लो हो गई। आपरेटर ने टंकी का वाल्व बंद नहीं किया। लाखों लीटर पानी सड़क पर बहने के साथ ही पास में स्थित शरद पांडे सहित कई लोगों के घरों में घुसने लगा। शरद के घर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में दिक्कत होने लगी। विष्णुपुरी चौराहा और इसी मोहल्ले में स्थित रामचंद्र होटल के सामने मुख्य पाइप लाइन में लगे एयर वाल्वों से फव्वारे निकलने लगे। रामू, बीरा वाजपेयी, वेदप्रकाश शुक्ला, निधि पांडेय आदि ने जलकल विभाग और जल निगम के अफसरों को सूचना दी। दो घंटे बाद बैराज से पानी पानी की आपूर्ति बंद की गई। इससे बेनाझाबर वाटर वर्क्स को भी पानी मिलना बंद हो गया। धीरे - धीरे नालियों से पानी बहने के बाद स्थिति सामान्य हुई, पर टंकी के पास सड़क टूटने लगी।  जलकल जीएम जवाहर राम ने जल निगम के अफसरों से कहा, तब टंकी की आपूर्ति बंद करने और एयर वाल्व ठीक करने के बाद रात में पुन: बेनाझाबर वाटर वर्क्स को पानी देना शुरू किया गया।
विज्ञापन

बैराज-फूलबाग लाइन लीकेज
बैराज से फूलबाग तक बिछी मुख्य पाइप लाइन में सोमवार को परेड बिजली घर के सामने और वीआईपी रोड पर रेवथ्री के पास लीकेज हो गए। पाइप फटने से मोटी धार के रूप में करीब 50 हजार लीटर से ज्यादा पानी स़ड़कों पर बहा। रेवमोती के पास एयर वाल्व से भी पानी का फव्वारा निकलने लगा। हालांकि वहां लीकेज का पता चलते ही टेस्टिंग बंद कर दी गई। फिर भी आधे घंटे तक पानी बर्बाद होता रहा। इससे वीआईपी रोड पर तीन जगह सड़क धंस गई। जल निगम ने वहां बेरीकेडिंग कराई। परेड में लीकेज की मरम्मत के लिए नवनिर्मित सड़क खोद डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडु नगर में फटा वाल्व
बैराज से पांडु नगर जोनल पंपिंग स्टेशन तक मुख्य पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान नीरक्षीर चौराहे पर एयरवाल्व फट गया। वहां भी आधा घंटा पानी बहता रहा।
यतीमखाना में लीकेज
यतीमखाना के पास भी दो जगह पाइप लाइन फट गई। कोई 50 हजार लीटर पानी बर्बाद हुआ। जल निगम ने यतीमखाना में लीकेजों की मरम्मत के लिए गड्ढे खुदवाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed