फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Washing centers banned from today, if found running then a report will be made, jalkal vibhag took this decisi

सख्ती: आज से धुलाई सेंटरों पर रोक, चलते मिले तो होगी रिपोर्ट, पढ़ें जलकल विभाग ने क्यों लिया फैसला

Sun, 02 Jun 2024 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jun 2024 09:13 AM IST
सार

Kanpur News: भीषण गर्मी और पानी संकट को देखते हुए जलकल विभाग ने धुलाई सेंटरों पर रोक लगाने का फैसला लिया है। विभाग की टीमों ने रामबाग, बजरिया, लकड़मंडी में चल रहे 20 सेंटरों के संचालकों निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Washing centers banned from today, if found running then a report will be made, jalkal vibhag took this decisi
ब्रहमनगर चौराहे पर चलता धुलाई सेंटर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए जलकल विभाग ने शनिवार से धुलाई सेंटरों पर रोक लगा दी है। दस्तों ने रामबाग, बजरिया, लकड़मंडी स्थित 20 सर्विस सेंटरों में जाकर संचालकों को निर्देश दिए। विभाग के महाप्रबंधक एके त्रिपाठी ने बताया कि दो जून से जिन सर्विस सेंटरों में वाहनों की धुलाई होती मिली उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

अभियान के लिए जोनवार टीमें बनाई गई हैं। इस मौसम में 25 से ज्यादा मोहल्लों में पानी की किल्लत हो रही है, वहां दूसरी तरफ शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे सर्विस सेंटरों में धुलाई के नाम पर पानी की बर्बादी की जा रही है। इसके मद्देनजर जलकल विभाग के जीएम ने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि जिन वाहन धुलाई सर्विस सेंटरों में विभागीय पानी के कनेक्शन हैं।

विज्ञापन

 उन्हें तत्काल काटें और जो अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं।  उन्हें बंद कराने के लिए प्राथमिक सूचना दर्ज कराएं। जिनके यहां निजी बोरिंग है, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भूगर्भ जल विभाग को पत्र भेजा गया है। शनिवार को जोन-4 के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में 80 फिट रोड, लकड़मंडी रोड, चुन्नीगंज, बजरिया आदि मोहल्लों में अभियान चलाकर इन्हें बंद करने की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed