फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Was the old man murdered in haste, Bullet found lying in the cot, Suspicion falls on the family members

यूपी: कहीं आशनाई में तो नहीं हुई वृद्ध की हत्या, चारपाई में पड़ी मिली बुलेट...शक की सुई परिजनों पर, पढ़ें मामला

Fri, 06 Oct 2023 08:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Oct 2023 08:07 PM IST
सार

Banda News: आशंका जताई जा रही है कि रात करीब डेढ़ बजे कच्चे मकान के पीछे की ओर से गिरी दीवार से बदमाश दाखिल हुए और सीताराम की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सीने के पास हाथ के नीचे लगी है। अंधेरे में हत्यारे घटना को अंजाम देकर भाग निकले।

विज्ञापन
Was the old man murdered in haste, Bullet found lying in the cot, Suspicion falls on the family members
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में घर में घुसे बदमाशों ने आंगन में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। बगल में दूसरी चारपाई में सो रही पत्नी को घटना की भनक तक नहीं लगी। रात में वृद्ध का पौत्र लघुशंका के लिए उठा, तब घरवालों को घटना की जानकारी हुई। घटना के समय वृद्ध का इकलौता पुत्र पेट्रोल पंप में नौकरी करने गया था। पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

विज्ञापन

पुत्र की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आशनाई से जोड़कर घटना की जांच कर रही है। हालांकि पुत्र ने हत्या का कारण अज्ञात बताया है।  शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी सीताराम राजपूत (72) बुधवार रात अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। बगल में उसकी पत्नी कुवरियां दूसरी चारपाई में सो रही थी। दोनों की चारपाई के पास फर्राटा पंखा भी लगा था।

विज्ञापन

अंधेरे में हत्यारे घटना को अंजाम देकर भाग निकले
आशंका जताई जा रही है कि रात करीब डेढ़ बजे कच्चे मकान के पीछे की ओर से गिरी दीवार से बदमाश दाखिल हुए और सीताराम की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सीने के पास हाथ के नीचे लगी है। अंधेरे में हत्यारे घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घटना के समय उसकी बहू लीला दो पुत्रों के साथ अपने कमरे में सो रही थी। पुत्र अशोक बांदा में कालूकुआं स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में ड्यूटी करने गया था।

हत्या की भनक किसी को भी नहीं लगी
मृतक सीताराम के मकान से सटे दूसरे मकान के हिस्से में उसका भतीजा उत्तर राजपूत भी अपने कमरे में सो रहा था। हत्या की भनक किसी को भी नहीं लगी। रात के समय सीताराम का पौत्र रोहित (9) लघुशंका के लिए जागा, तो घटना की जानकारी हुई। उसने बगल में दूसरी चारपाई में सो रही अपनी दादी कुवरियां को जगाया। कुवरियां ने अपने पुत्र अशोक और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
जानकारी मिलने पर एसपी अंकुर अग्रवाल, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, शहर कोतवाल अनूप दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुत्र अशोक राजपूत ने बताया कि उनकी गांव में किसी तरह की कोई रंजिश नहीं है। उसके पिता की किसने हत्या की या कौन हो सकता है] यह वह नहीं बता सका। मामले में एसपी का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

पुलिस के रडार में परिजन, शक की सुई परिजनों की ओर
शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में रात के अंधेरे में हुई वृद्ध की हत्या कहीं आशनाई के चलते तो नहीं की गई है? पुलिस इस बिंदू पर जांच भी कर रही है। अज्ञात हत्यारों ने जिस तरह से हत्या की है और परिजनों को हत्या की भनक नहीं लगी उससे पुलिस के शक की सुई परिजनों के आसपास ही घूम रही है। फिलहाल पुलिस जांच में लगी है।

चारपाई में पड़ी मिली बुलेट
पुलिस के मुताबिक वृद्ध सीताराम का शव चारपाई में पड़ा था। चारपाई में बुलेट भी मिली है। तमंचे से गोली मारना लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है। चारपाई में कथरी, कपड़े फैले पड़े थे। चारपाई के नीचे वृद्ध की लाठी और चप्पल उतरीं थी। पास ही में पानी से भरा जग भी रखा हुआ था। पुलिस ने गांव में भी घटना की जांच की। सीताराम के पुत्र अशोक राजपूत ने बताया कि वह प्रतिदिन साढ़े आठ बजे रात में पेट्रोल पंप आ जाता था। गांव में किसी से कोई मतलब भी नहीं रखता था।

ग्रामीणों ने सुनी गोली चलने की आवाज
पोस्टमार्टम हाउस में पल्हरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सीताराम का परिवार सीधा साधा है। कभी किसी से कोई मतलब नहीं रखता था। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें गोली की आवाज सुनाई पड़ी थी। लेकिन काफी दूरी होने पर उन्हें आभास नहीं हुआ कि किसके घर में गोली चली है। बहरहाल पूरे प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed