फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Was determined to return alive ...

ठान लिया था कि जिंदा लौटना है...

Mon, 01 Feb 2016 01:55 AM IST
प्रदीप अवस्थी, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, कानपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Was determined to return alive ...
घने जंगल के बीच सिर पर तमंचा तना था। बात-बात पर गाली और मारपीट। हमें पता था कि एक भी गलती जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। फिर भी हमने ठान लिया था कि कुछ भी हो यहां से जिंदा वापस जाना है।
विज्ञापन


यह कहना है लखीमपुर खीरी की उन बहादुर बेटियों का, जिन्होंने 48 घंटे तक अपहर्ताओं के चंगुल में रहकर अपनी सूझबूझ से सकुशल घर वापसी का रास्ता तैयार किया। रविवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के समागम में इन बेटियों को वीरांगना सम्मान दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


ग्राम खेरीगढ़ा निवासी रामबली गुप्ता की बेटियों उपमा (बीएएमएस), रोहिणी (बीकॉम) और संतोषी (11वीं) का 16 जनवरी को घर के अंदर से बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। 18 जनवरी को छूटने के बाद रविवार को कानपुर आईं तीनों बहनों ने ‘अमर उजाला’ को उन 48 घंटों की आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं, बदमाशों ने पिताजी को फोनकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। कई घंटे के तक रकम नहीं पहुंची तो वे जान से मारने के लिए आमादा हो गए। जिंदगी दांव पर लगी देखकर हिम्मत कर मिन्नतें कीं। उन्हें घर की परिस्थिति बताई और फिरौती की रकम कम करने की मिन्नतें कीं।

इस पर बदमाशों ने 25 लाख रुपये की मांग की। हमें पता चला तो फिर से हिम्मत कर समझाने की कोशिश की। हर बार ये भय लगता था कि छोटी से गलती पर जान जाएगी। एक बार शौच जाने के बहाने   भागने की कोशिश भी की लेकिन जंगल में भटक गए। पकड़े जाने पर मार दिए जाने के भय से फिर बदमाशों के ठिकाने लौट गए। आखिरकार वे पांच लाख रुपये पर मान गए।


इतने समय तक हम बहनों ने बदमाशों की एक एक हरकत नोट की ताकि छूटने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले करवाया जा सके। यही हुआ भी, हमारी बताई पहचान पर पुलिस ने काम किया और दो बदमाश पकड़े गए। उन्होंने संदेश दिया कि डर के आगे जीत है। बस होश नहीं खोना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed