फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wards, OTs, and labor rooms in three hospitals sealed; two issued notices

Kanpur News: तीन अस्पतालों के वार्ड, ओटी और लेबर रूम सील, दो को नोटिस

Sun, 25 Oct 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Wards, OTs, and labor rooms in three hospitals sealed; two issued notices
कानपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सरसौल ब्लॉक क्षेत्र में तीन अस्पतालों के वार्ड, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और लेबर रूम सील कर दिए। वहीं दो अस्पतालों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में कई अस्पताल निर्धारित मानकों और नियमों के विपरीत संचालित हो रहे थे। ये अस्पताल किराए के भवनों में चल रहे थे। ऐसे में पूरी इमारत सील करने के बजाय मरीजों के इलाज और सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले वार्ड, लेबर रूम और ओटी को सील किया गया।
विज्ञापन



प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि न्यू नमामि हॉस्पिटल के पास पहले लाइसेंस था लेकिन उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसलिए अस्पताल की ओटी और लेबर रूम सील कर दिए गए। नए बने कानपुर अस्पताल को बिना लाइसेंस ही शुरू कर दिया गया था। किराए के भवन में संचालित इस अस्पताल की ओटी सील की गई। वहीं नए शुरू हुए मान्या हॉस्पिटल के वार्ड को सील किया गया। उन्होंने बताया कि सरसौल स्थित प्रशंसा अस्पताल के पास लाइसेंस था लेकिन जांच के दौरान ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले। अस्पताल को नोटिस जारी कर तीन कार्यदिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल के बाहर बोर्ड लगा मिला लेकिन वहां कोई मरीज भर्ती नहीं था। अस्पताल को चेतावनी देते हुए बोर्ड हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed