{"_id":"5a8bb59e4f1c1bc83b8b7d32","slug":"waiting-for-water-from-20-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार करते-करते पथरा गई अांखें फिर भी नहीं अाया पानी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार करते-करते पथरा गई अांखें फिर भी नहीं अाया पानी..
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कुछ गावाें काे अाज भी पानी मिलने का इंतजार है। वह पिछले 20 सालाें से पानी अाने की राह देख रहे हैं पर नहर अाज भी सूखी ही है। कानपुर सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते सरसौल के कुछ गांवों में बीस सालों से नहर में पानी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर मंगलवार को सीडीओ अरुण कुमार सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने तीन गांवों में निरीक्षण कर तत्काल पानी टेल तक पहुंचाने के निर्देश दिए। विलंब होने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
खेतिहर किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष हीरेंद्र नाथ दीक्षित, महामंत्री कमल चतुर्वेदी ने पानी की समस्या के चलते विकास भवन में शिकायत की थी। मंगलवार को सीडीओ ने तिलसहरी, गुड़गुड़ियापुर, महुआ गांव व नजफगढ़ गांव स्थित नहर (माइनर) गए। कर्मचारी यूनियन के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नहर की सफाई न होने से पानी का प्रवाह टेल तक नहीं पहुंच रहा है। माइनर की सफाई मनरेगा मजदूरों की जगह जेसीबी से करा दी गई। जेई मौके पर मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों की उपस्थिति भी नहीं दिखा पाए। सीडीओ अरुण कुमार ने कहा कि मामले की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।