फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   VSSD College Emerges Victorious in Divisional Powerlifting and Deadlift Competitions

Kanpur News: मंडलीय पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट में वीएसएसडी कॉलेज विजेता

Tue, 07 Apr 2026 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
VSSD College Emerges Victorious in Divisional Powerlifting and Deadlift Competitions
कानपुर। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में चार व पांच अप्रैल को हुई दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग व ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज ने ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया। द फिटनेस हाउस जिम दूसरे और फाइव सिक्स सेवन जिम तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


पावरलिफ्टिंग में उत्कर्ष पांडे, कुश चतुर्वेदी, श्रेयांश सिंह, आदित्य प्रकाश, समीर सिंह, दिव्यांशु चौधरी, दिव्यांशु दुबे और मनोज कुमार सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओपन डेडलिफ्ट में कुश चतुर्वेदी, अशोक मौर्य, कुलदीप शर्मा, कुणाल गौतम, रविंद्र सिंह चौहान, तरुण वर्मा, सुजीत, अभिषेक विश्वकर्मा, राहुल वाजपेई, सिद्धार्थ भास्कर, आशीष कुमार, विजय त्रिवेदी, नागेंद्र प्रताप, हिमांशु निगम, मयंक गुप्ता, विराट वाजपेई, मनोज कुमार सैनी, समीर सिंह कुशवाहा और दिव्यांशु दुबे ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विज्ञापन


महिला वर्ग की डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में स्नेहा कनौजिया, अवंतिका, साधना, ओजल बाजपेई, कामिनी सिंह, संध्या, सिया यादव, सपना भारती, रेशमा पटेल, अंजू पाल, इशिता शाह, यशस्वी सिंह और आभा शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में पावरलिफ्टिंग के विभिन्न वर्गों में सिद्धार्थ भास्कर, मनीष, अशोक मौर्य, मनोज कुमार सैनी और कुश चतुर्वेदी को ‘स्ट्रांग मैन’ का खिताब मिला जबकि महिला वर्ग में ओजल बाजपेई, रेशमा पटेल और आभा शर्मा स्ट्रांग वुमन रहीं। डेडलिफ्ट में अशोक मौर्य (पुरुष) और ओजल बाजपेई (महिला) को बेस्ट लिफ्टर घोषित किया गया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र, उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed