फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Voting was disrupted for one hour and 40 minutes due to EVM failure

Kanpur News: ईवीएम खराब होने से एक घंटा 40 मिनट बाधित रहा मतदान

Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Voting was disrupted for one hour and 40 minutes due to EVM failure
इटावा/चकरनगर। भरथना विधानसभा के तहसील क्षेत्र के महाराजपुर गांव के बूथ संख्या 400 पर सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो ईवीएम ने काम नहीं किया। इसके बाद जिला मुख्यालय से दूसरी ईवीएम मशीन मंगवाई गई, लेकिन वह भी खराब निकली। इस पर स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और फिर आनन-फानन में तीसरी ईवीएम मंगाई गई। तब कहीं 8.40 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी। मतदान प्रक्रिया देरी से शुरू होने से शाम 6:22 बजे तक इस बूथ पर वोटिंग करवाई गई। इस बीच 631 में से 426 मतदाता ही मतदान करने पहुंचे। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि ब्लाॅक में 55 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिरौना बाग बूथ पर मतदान नहीं हुआ है। गांव के लोग सड़क निर्माण को लेकर नाराज थे। ग्रामीणों ने पहले हमें मतदान करने का भरोसा दिया था लेकिन बाद में किसी के बहकावे में आकर मतदान करने से मुकर गए। उधर, इटावा विधानसभा क्षेत्र के शहर के केके डिग्री कॉलेज में बने बूथ पर सुबह मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद मशीन खराब हो गई। कुछ देर बाद दूसरी मशीन आने पर मतदान शुरू हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed