फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   voting start later because of evm in lok sabha elections 2119

लोकसभा चुनाव 2019: ईवीएम में खराबी के चलते कई जिलों में देर से शुरु हुआ मतदान

Tue, 30 Apr 2019 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
voting start later because of evm in lok sabha elections 2119
ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान यूपी की 13 सीटों पर हुआ। इनमें से सभी जगहों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान देर से शुरु होने की शिकायतें आती रहीं।उन्नाव लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन


15 स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने पर मतदाताओं में नाराजगी रही। हालांकि तकनीकी टीमों ने आनन-फानन में खामियां दूर कर मतदान शुरू कराया। बिछिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत तारगांव के मजरा पकरा में ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने पर मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा समझाने के प्रयास सफल नहीं हुए तो डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने ग्राम प्रधान सोहन लाल के अधिकार सीज करने का आदेश दिया। तब दोपहर एक बजे मतदान शुरू हो सका। मियागंज ब्लाक के परमनी गांव में बलि के लिए बच्चे की हत्या में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शिकायतों के बीच कई जगहों पर मतदान 20 मिनट से डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा

voting start later because of evm in lok sabha elections 2119
ईवीएम - फोटो : ani
डीएम और एसपी ने समझाकर मतदान शुरू कराया। हसनगंज तहसील के सुंदरपुर, बीघापुर तहसील के जंगलबुजुर्ग, सदर तहसील के मुरलीपुर और फतेहपुर चौरासी के गांव हीराखेड़ा में भी लोगों ने अपनी मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मतदान शुरू कराया। 

हरदोई लोकसभा क्षेत्र में ईवीएम में खराबी की शिकायतों के बीच कई जगहों पर मतदान 20 मिनट से डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। ईवीएम में खराबी की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट दौड़भाग कर ईवीएम बदलने की कवायद में लगे रहे। हल्की नोकझोंक कुछ स्थानों पर होने की सूचना मिली, लेकिन विवाद जैसी स्थिति सामने नहीं आई। हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह स्थानों पर मतदान का बहिष्कार किया गया।


 

इनायतनगर के करीब 500 मतदाताओं ने समस्याओं को लेकर मतदान का बहिष्कार किया

voting start later because of evm in lok sabha elections 2119
दूसरी ईवीएम लगाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कचूरा, सांडी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भौराजपुर और मझिगवां रामगुलाम, सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के मुरचा, बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के कटरी बिछुइया के अलावा मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के संडीला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुटेहना में भी मतदाताओं ने बहिष्कार किया। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी व पीठासीन अधिकारी के ईवीएम चालू न कर पाने से मतदान विलंब से शुरू हुआ।

इनायतनगर के करीब 500 मतदाताओं ने समस्याओं को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। हालांकि अफसरों के समझाने पर तीन घंटे बाद मतदान शुरू हो गया। वहीं, देवरैया और छितमा गांव के करीब 379 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया, यहां दोपहर दो बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका था।

सुंदरपुर कटरी समेत अन्य केंद्रों पर मतदान का बहिष्कार किया गया, लेकिन तीन घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर मतदान शुरू हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपने गांव पितौरा के मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने रेटगंज स्थित बूथ पर मतदान किया। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी मनोज अग्रवाल ने शहर के मदन मोहन कनोडिया इंटर कालेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed