यूपी चुनाव: आदर्श बूथ पर वोटिंग मशीन खराब, मतदाता दिखे परेशान
-आदर्श पोलिंग बूथ पर ही निकली वोटिंग मशीन खराब
-मतदाता हुआ परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, सुबह जैसे ही वोटिंग शुरू हुई पु्खरायां में वोटिंग मशीन खराब निकलने की बात सामने आई है। हैरत की बात तो यह है कि जिस पोलिंग बूथ पर मशीन खराब मिली है, वह आदर्श बूथ बनाया गया है। जैसा कि बताया जा रहा था इन आदर्श बूथों को मतदाता को जागरूक करने के लिए हर सुविधा से लैस किया गया हैं और बेहद अच्छे तरीके से इन्हें सजाया-सवारा गया था। फिर ऐसे बूथ पर इतनी बड़ी चूक का सामने आना लापरवाही का बड़ा सबूत तो देती ही है।
कहीं वोटिंग मशीन खराब, कहीं देरी से शुरू हुआ मतदान, जनता रही परेशान
नई वोटिंग मशीनों की करनी पड़ी व्यवस्था
उधर, कानपुर देहात के बिल्होर इलाके में भी बूथ नंबर 360 में मशीन खराब मिली है। बताया यह जा रहा है कि वहां पहला वोट अभी तक नहीं पडा है। शिवली के पोलिंग बूथ पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। नवाबगंज में भी ईवीएम मशीन खराब मिली। बूथ नंबर 132 पर मशीन खराब मिलने से वहां मतदान शुरू नहीं हो सका।
तीसरे चरण में प्रदेश के 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान
ज्ञात हो आज रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। तीसरे चरण में प्रदेश के 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। तीसरे चरण में जिन 12 जिलों में मतदान हो रहा है उनमें राजधानी लखनऊ सहित कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरेया, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव आदि जिले शामिल हैं।
तीसरे चरण के मुकाबले में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 614 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। कुल 2.41 करोड़ मतदाताओं को उनके भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 1.10 करोड़ महिलाएं हैं। इस चरण में वोटिंग के लिए 25,603 मतदान बूथ बनाए गए हैं। सबसे अधिक 21 प्रत्याशी इटावा में किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि सबसे कम तीन उम्मीदवार हैदरगढ (बाराबंकी) में हैं। लखनऊ पश्चिम और मध्य में 17-17 उम्मीदवार हैं।