{"_id":"6961528fef09297bf20fac0c","slug":"votes-were-cast-in-the-names-of-the-deceased-and-their-relatives-kanpur-news-c-222-1-sknp1016-135585-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मृतक व रिश्तेदारों का बनवाया वोट, डीएम व सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मृतक व रिश्तेदारों का बनवाया वोट, डीएम व सीएम से शिकायत
Sat, 10 Jan 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पुनरीक्षण अभियान में क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा महसोना में मृतक व रिश्तेदारों का भी बनवा लिया गया। पूर्व प्रधान ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की। उन्होंने बीएलओ पर धांधली का आरोप लगाकर फर्जी वोट कटवाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत देवरा महसोना के मजरा बेहटा मुरलीधर निवासी पूर्व प्रधान बालिस्टर सिंह राजपूत ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से शिकायत की। इसमें कहा कि ग्राम पंचायत में बीएलओ ने गलत तरीके से वोट बनाए हैं। मतदाता सूची में ससुराल जा चुकी बेटियों, 20 वर्ष पूर्व गांव छोड़ चुके लोगों के नाम भी शामिल कर लिए गए जो शहर में रहकर वहां के मतदाता भी हैं। कई मृतकों का भी नाम मतदाता सूची में शामिल है। इसके अलावा कई लोगों के वोट दो-दो नाम से और कुछ वोट एक ही नाम के दो-दो बने हैं। उन्होंने बताया कि कई मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने गांव में खेत खरीदा है, उनका मकान भी नहीं है। इसके अलावा कई रिश्तेदारों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इस हिसाब से 2049 मतदाताओं की वोटरलिस्ट में करीब 200 मतदाता फर्जी हैं। उन्होंने वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं के नाम कटवाने की मांग की है। बीएलओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया की मतदाता सूची में वास्तव में गलत नाम चढ़े हैं। उन्होंने नाम काटने के लिए सूची दी थी लेकिन कंप्यूटर से उनका नाम काटा नहीं गया है। अब जो अधिकारी जांच करेगा वही नाम भी काटेगा। वहीं प्रधान विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि मतदाता सूची में गांव में न रहने वालों के भी नाम शामिल हैं। कई शादी-शुदा बेटियों के नाम नाम वोटर लिस्ट में जुड़े हैं। इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मृतक व घर छोड़कर जा चुके लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाए जाएंगे।