फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Voters of Maitha Tehsil will elect MLAs in Akbarpur Raniya and Rasulabad Assembly Constituencies

मैथा तहसील के मतदाता अकबरपुर रनियां व रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनेंगे विधायक

Thu, 10 Feb 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Voters of Maitha Tehsil will elect MLAs in Akbarpur Raniya and Rasulabad Assembly Constituencies
मैथा तहसील भवन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
शिवली। विधानसभा चुनाव में मैथा तहसील के मतदाता दो विधायकों का चुनाव करेंगे। क्षेत्र में रहने वाले एक लाख 46 हजार वोटर 117 केंद्रों पर वोट डालेंगे। मैथा तहसील के कई गांव अकबरपुर रनियां व रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विभाजित हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र में तहसील के 114172 मतदाता हैं। वहीं रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 31988 मतदाता जुड़े हैं। दो विधानसभा क्षेत्र में विभाजित इस तहसील में कुल 117 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अरशदपुर के रामशेखर वर्मा, तातमऊ के पूर्व प्रधान रिंकू सिंह, धनऊनिवादा के पूर्व प्रधान राघवेंद्र शर्मा, प्रवीण राजपूत, बालेंद्र पाल, अंशु सिंह, पंकज यादव, राजेश कठेरिया आदि ने बताया कि क्षेत्र के लोग विधानसभा चुनाव के दौरान दो सीटों के लिए मतदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैथा तहसील की प्रमुख समस्याएं
मैथा में कई प्रमुख समस्याएं हैं। जिनको हल कराने की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे हैं। इनमें जुगराजपुर में बनने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधूरा पड़ा है। इससे 25 से अधिक गांवों के लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है।

शिवली क्षेत्र में बनी जिले की इकलौती हवाई पट्टी चार वर्ष से बदहाल है। करोड़ों की लागत से बनी हवाई पट्टी को विकसित करने की मांग ग्रामीण उठा रहे हैं। औनहा की 42 बीघे की मघई झील को पक्षी विहार बनाने की मांग की जा रही है। मैथा ब्लॉक में एक और विकास खंड बनाने की मांग भी उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed