फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Voter problems will be resolved within 48 hours by BLOs.

Kanpur News: मतदाताओं की समस्याओं को 48 घंटे में बीएलओ करेंगे निस्तारित

Sun, 16 Nov 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Voter problems will be resolved within 48 hours by BLOs.
कानपुर। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से 22 वर्ष बाद वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है। मतदाताओं को आने वाली समस्याओं का 48 घंटे में बीएलओ को समाधान करना होगा।
विज्ञापन

जिले में 34 लाख से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांट दिए गए हैं। आयोग ने 15 नवंबर तक गणना प्रपत्र शत-प्रतिशत वितरित कराने के निर्देश दिए थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आयोग ने जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए अलग-अलग ऑनलाइन शिकायत और दावा आपत्ति दर्ज करने की व्यवस्था भी की है। मतदाता को अगर एसआईआर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकता है या फिर बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। कोई भी मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने बीएलओ से बात करने का अनुरोध डाल सकता है। बीएलओ को अगले 48 घंटे के भीतर आवेदक से संपर्क कर समस्या का निदान करना होगा।
विज्ञापन

यह भी निर्देश दिए गए है कि किसी भी भ्रामक पोस्ट पर तत्काल तथ्यपरक उत्तर दिया जाए। एसआईआर के दौरान किसी भी स्तर पर काम में लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिले स्तर पर विधानसभावार इलेक्ट्रोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) की तैनाती भी की गई हैं जो अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलओ एप पर अपडेट करना होगा गणना प्रपत्र का विवरण
सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह बीएलओ एप का एडवांस वर्जन-8.7 प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जा रहा है, उनको बीएलओ एप पर मार्क करते रहें, जिससे कि वितरण की प्रगति ऑनलाइन अपडेट हो सके। मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से अपना मतदाता पहचान पत्र संख्या डालकर गणना प्रपत्र आनलाइन भी भर सकते हैं।



अपनी विधानसभा के ईआरओ से भी कर सकते शिकायत
विधानसभा नाम मोबाइल नंबर
बिल्हौर राजीव दीक्षित 9454416386
बिठूर अनुभव सिंह 9454416385
कल्याणपुर आलोक गुप्ता 9454416406
गोविंदनगर राम शंकर 9454416407
सीसामऊ यादवेंद्र सिंह 9454416403
आर्यनगर पुष्पेंद्र कुमार 9454416404
किदवईनगर भगत सिंह 9454416401
कैंट रितु प्रिया 9454416402
महाराजपुर विवेक मिश्रा 9454416395
घाटमपुर अविचल प्रताप 9454416387
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed