{"_id":"697e5b6c205484abfa02b55d","slug":"voter-lists-were-read-out-at-1666-booths-and-voters-continued-to-raise-their-concerns-kanpur-news-c-220-1-akb1002-137721-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 1666 बूथों पढ़कर सुनाई गई मतदाता सूची, समस्या गिनाते रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 1666 बूथों पढ़कर सुनाई गई मतदाता सूची, समस्या गिनाते रहे मतदाता
Sun, 01 Feb 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में शनिवार को बूथों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजित किया गया। सभी 1666 बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची व एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृतक) सूची पढ़कर सुनाई। अकबरपुर में एक परिवार दस्तावेज के अभाव में फार्म-6 नहीं भर सका। कुछ लोगों ने मकान नंबर गलत होने पर संशोधन फार्म भरा तो कोई नोटिस की जानकारी करने पहुंचा। बूथों पर पहुंचे मतदाता समस्याएं गिनाते रहे। अकबरपुर इंटर कॉलेज बूथ पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने निरीक्षण किया। इधर डीएम व अन्य अधिकारियों ने भी बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
एसआईआर के बाद अब जिले में 11.32 लाख मतदाता हैं। इसमें 1.24 लाख मतदाताओं की मैपिंग की प्रक्रिया नोटिसों की सुनवाई के तौर पर चल रही है। इधर 18 साल आयु के युवाओं व अन्य छूटे लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, सूची में दर्ज गलत प्रविष्टि में सुधार और गलत दर्ज नाम को काटने के लिए आपत्तियां ली जा रही हैं। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को विशेष अभियान दिवस आयोजित हुआ। सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे।
यहां अनंतिम मतदाता सूची और एएसडी सूची पढ़कर सुनाई। निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने संविलियन स्कूल बारा में बूथ संख्या 196, 197, 198, 199, 200, 201 एवं 202 तथा प्राथमिक विद्यालय नवीपुर (नागिनजसी) स्थित बूथ संख्या 183, 184 एवं 185 का निरीक्षण किया। मतदाता सूची की प्रविष्टियों की जांच की गई। जिन मतदाताओं की फोटो स्पष्ट नहीं पाई गई, उनकी फोटो पुनः लेकर अद्यतन (अपडेट) कराने के निर्देश बीएलओ को दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बीएलओ को प्रिव्यू ऑप्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। फॉर्म-6 के अंतर्गत नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही फॉर्म के साथ आवश्यक अभिलेख संलग्न कराने एवं घोषणा पत्र पर आवेदक के हस्ताक्षर सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ से मोबाइल एप का संचालन कराकर कार्यप्रणाली परखी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची की खामियों को दूर कर इसे सही तैयार करना सामूहिक जिम्मेदारी है। यहां तहसीलदार अकबरपुर पवन सिंह भी रहे।
...................................
फोटो- 7 अकबरपुर इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पहुंची लोहापीटा समुदाय की मां-बेटी। संवाद
केस एक :
आधार व राशन कार्ड है पर मतदाता सूची में नहीं जुड़ रहा नाम
अकबरपुर में कई साल से गांधीनगर में डेरा है। आधार कार्ड बना है। वहीं राशन कार्ड भी है। मां का परिवार भी नयागंज में रहता है। लोहा पीटा समुदाय से होने की वजह से पक्का घर या जमीन आदि नहीं है। करीब 15 लोगों का कुनबा है। कई बार प्रयास किया लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ रहा है। शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर अकबरपुर इंटर कॉलेज बूथ पर मां संग गई थी लेकिन वहां बीएलओ साधना ने 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने का हवाला देकर फार्म -6 नहीं भरवाया। - पारो, गांधीनगर अकबरपुर।
............................
केस दो :
गांधी नगर की मतदाता सूची में नाम दर्ज है। पिता का नाम बाबुई बाबुई दर्ज है। मकान नंबर की जगह कालिका देवी मार्ग लिखा है। बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई तब पता चला। अब सुधार के लिए फार्म भरने को कहा गया है। - दिनेश, गांधीनगर अकबरपुर।
..................
रसूलाबाद में एसडीएम ने देखे बूथ
रसूलाबाद। विशेष अभियान दिवस पर रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे। एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। एसडीएम ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरे जा रहे हैं। युवाओं के फॉर्म-6 घोषणा पत्र सहित भरवाए गए। मृतकों के नाम काटने के लिए फॉर्म-7 भरे गए हैं। फॉर्म-8 के जरिए नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में संशोधन के लिए प्रपत्र भरकर सुधार कराया गया। (संवाद)