Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Voter lists published at 1659 booths, opportunity to add names by filling Form-6

Kanpur News: 1659 बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित, फार्म-6 भरकर नाम जुड़वाने का मौका

Wed, 18 Nov 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Voter lists published at 1659 booths, opportunity to add names by filling Form-6
कानपुर देहात। विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) मंगलवार को 1659 बूथों पर एक साथ मतदाता सूची प्रकाशन के साथ शुरू हो गया। पहले दिन बूथ पर पहुंचे लोगों ने सूची में नाम देखे। सूची में नाम दर्ज नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराने का मौका है। गलत दर्ज नामों को काटने के लिए फॉर्म-7 और किसी प्रकार की खामी पर संशोधन के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद की चार विधानसभाओं में मौजूदा समय में कुल 1191127 मतदाता हैं। इसमें 532483 महिलाएं हैं। इनमें 13541 मतदाता 18 वर्ष से 21 वर्ष आयु के हैं। मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन सभी बूथों पर किया गया। इसके साथ ही संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हो गया है। बूथों पर बीएलओ ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ मौजूद रहे। इस दौरान कई लोग बूथ पर आए और मतदाता सूची में अपना और परिजनों को नाम देखा। कुछ मतदाताओं की ओर से फोटो स्पष्ट नहीं होने या फिर नाम आदि में खामी की शिकायत की गई। इस पर संशोधन के लिए आवेदन लिए गए।
विज्ञापन

वहीं, एक जनवरी 2027 को 18 साल उम्र पूरी करने वाले युवाओं से फॉर्म-6 भरकर सूची में नाम जुड़वाने की अपील की गई। अब 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाना है। विशेष अभियान दिवस में बूथों पर शिविर लगेंगे। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। ये शिविर 21 व 22 नवंबर और फिर 28 व 29 नवंबर को लगाए जाने हैं। इन तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ बूथ पर बैठेंगे। पात्र व्यक्ति तय तिथि पर बूथ पर आकर फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18001805937 तथा डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर हेल्प लाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृतकों के नाम काटने के निर्देश
रसूलाबाद। ईआरओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची प्रकाशन के दौरान कहा कि नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं। जबकि मृतकों के नाम सूची से काटे जाएं। बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची की सघनता से जांच कर ली जाए। यदि नाम या फोटो आदि में कोई गड़बड़ी है तो उसे चिह्नित कर नियमानुसार दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं। फॉर्म-6 भरकर नाम सूची में शामिल किया जाए। बीएलओ घर-घर संपर्क कर पात्र युवाओं को जागरूक करें। आरपीएस इंटर कॉलेज बूथ पर ईआरओ के साथ तहसीलदार पंकज उपाध्याय, कानूनगो कुंवर सिंह, सुपरवाइजर रवींद्र कुमार, हर्ष श्रीवास्तव, बीएलओ मीना देवी, अनुपम बाजपेयी, कंचन पाल, शैलजा मिश्रा आदि रहे। (संवाद)
.......................
राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर सौंपी ड्राफ्ट सूची
कानपुर देहात। माती में कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, काटने व संशोधन के लिए निर्धारित प्रक्रिया है। चुनाव आयोग से इसके लिए समय-सारिणी तय की गई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तिथियों के बारे में भी जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
फॉर्म-6 के साथ जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कक्षा 10 अथवा कक्षा 12 का प्रमाण पत्र, भारतीय पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक अभिलेख संलग्न किया जा सकता है। इसी प्रकार निवास प्रमाण के लिए आधार कार्ड, बैंक/डाकघर की पासबुक, भारतीय पासपोर्ट, गैस कनेक्शन/बिजली कनेक्शन बिल, किरायानामा अथवा किसान बही में से कोई एक अभिलेख प्रस्तुत किया जा सकता है। फॉर्म-7 भरते समय संबंधित मतदाता का विवरण, नाम हटाने अथवा आपत्ति दर्ज कराने का स्पष्ट कारण तथा आवश्यक घोषणा अंकित करनी होगी। इसमें यह घोषणा भी करनी होगी कि दी गई जानकारी सही है तथा कोई तथ्य छिपाया नहीं गया है।
ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINet App के जरिये आवेदन किया जा सकता है। यहां अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंकित शुक्ला, चारों विधानसभा के ईआरओ भी रहे। बाद में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

.......................
हर दिन दस आवेदन दे सकता एक बीएलए
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों की ओर से बीएलए तैनात किए गए हैं। डीएम कपिल सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बूथ लेवल एजेंट प्रतिदिन दस आवेदन (फॉर्म-6, 7 एवं 8) बीएलओ के पास जमा करा सकते हैं। यदि किसी बूथ पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में 30 से अधिक आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाते हैं, तो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा उनका स्वयं सत्यापन किया जाएगा। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की। कहा कि नियुक्ति संबंधी सूचना की एक प्रति संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एवं एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

नगर के सहादतपुरा में फुटपाथ पर वाहनों और दुकानदारों का कब्जा। संवाद

नगर के सहादतपुरा में फुटपाथ पर वाहनों और दुकानदारों का कब्जा। संवाद- फोटो : Archive

नगर के सहादतपुरा में फुटपाथ पर वाहनों और दुकानदारों का कब्जा। संवाद

नगर के सहादतपुरा में फुटपाथ पर वाहनों और दुकानदारों का कब्जा। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed